Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

डीयर पार्क में 10 और पक्षियों की मौत, बर्ड फ्लू रोधी अभियान का आदेश

Published

on

Loading

Bird fluनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के डीयर पार्क में बर्ड फ्लू के कारण रविवार को 10 अतिरिक्त पक्षियों की मौत हो गई। इसके बाद दिल्ली पशुपालन मंत्री गोपाल राय ने वायरस रोधी अभियान का आदेश दे दिया। हौज खास स्थित पार्क का दौरा करने के बाद राय ने क्षेत्र में वायरस रोधी माइक्रोडेसिन का छिडक़ाव करने के लिए 10 सदस्यीय दल गठिक किया है। उन्होंने विशाल पार्क से पानी का एक नमूना भोपाल स्थित केंद्रीय प्रयोगशाला भेजने का आदेश दिया।

इसी प्रयोगशाला ने इससे पहले पुष्टि की थी कि पक्षियों के प्रारंभिक नमूने में पाया गया वायरस एच5एन8 एवियन इन्फ्लूएंजा था। राय ने प्रवासी पक्षियों में बढ़ रही मौतों पर चिंता व्यक्त की। पार्क में शनिवार को 7वें पक्षी की मौत हुई थी। वहीं शुक्रवार को छह पक्षी मारे गए थे।

मंत्री ने कहा, पक्षियों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए उनके खाने में लहसुन के साथ मल्टीविटामिन भी दिए जाएंगे। राय ने एच5एन8 एन्फ्लूएंजा वायरस पर आगे की कार्रवाई पर विचार करने के लिए सोमवार को दिल्ली सचिवालय में समन्वय समिति की बैठक बुलाई है।

दिल्ली सरकार ने विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाने और पक्षियों की मौतों के पीछे के कारणों की जांच के लिए गुरुवार को 23 सदस्यीय समन्वय समिति गठित की। बर्ड फ्लू से होने वाली मौतों के कारण दिल्ली के चिडिय़ाघर को भी अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending