Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

ताजिकिस्तान से हारी भारत की यू-17 फुटबाल टीम

Published

on

Loading

Footballनई दिल्ली | भारत की अंडर-17 फुटबाल टीम मास्को में शुक्रवार को 15वें और 16वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में 10 खिलाड़ियों के साथ खेल रही ताजिकिस्तान की टीम से 0-1 से हार गई। ग्रांनातकिन मेमोरियल कप में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया। भारत को इस टूर्नामेंट में पांच मैचों में एक जीत मिली। भारतीय टीम 16वें स्थान पर रही।

पहले हाफ में दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में ताजिकिस्तान की टीम 10 खिलाड़ियों तक सीमित हुई।

इसके बाद भी भारतीय टीम दबाव नहीं बना सकी। उलटे उसे 80वें मिनट में गोल खाना पड़ा और यही गोल उसकी हार का कारण बना।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending