Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

टोयोटा अमेरिका में करेगी 10 अरब डॉलर का निवेश

Published

on

Loading

टोयोटा अमेरिका में करेगी 10 अरब डॉलर का निवेशटोक्यो | जापान की वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा मोटर्स अगले पांच सालों में अमेरिका में 10 अरब डॉलर का निवेश करेगी। कंपनी के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह योजना अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की उस धमकी के कुछ ही दिन बाद की गई है, जिसमें उन्होंने टोयोटा को चेतावनी दी थी कि अगर वह मैक्सिकों में वाहनों का निर्माण कर अमेरिका में उसकी आयात करेगी तो वे उस पर ज्यादा कर लगा देंगे।

कंपनी ने प्रवक्ता ने कहा कि इस निवेश में नए ग्लोबल आर्किटेक्चर टोयोटा न्यू ग्लोबल आर्किटेक्चर (टीएनजीए) पर अमेरिकी संयंत्रों में ध्यान केंद्रित करेगी, साथ ही वह टेक्सास के प्लानों में नए मुख्यालय का निर्माण करेगी और अमेरिका में ऑटोपायलट वाहनों का विकास करेगी।

कंपनी के अध्यक्ष अकियो टोयोडा ने सोमवार को डेट्रायट ऑटो में इस बारे में बताते हुए कहा कि जापानी वाहन निर्माता ने पिछले 60 सालों में अमेरिका में 22 हजार अरब डॉलर का निवेश किया हैं और वर्तमान में यहां कपनी में कुल 1,36,00 कर्मी काम करते हैं।

वहीं, टोयोटा के अमेरिका के उपाध्यक्ष (ऑटोमोटिव ऑपरेशन) राबर्ट कार्टर ने शो में जोर देकर कहा कि टोयटा मैक्सिको के गुआनाजुटो में भविष्य में कोरोला का उत्पादन करेगी और अमेरिका में किए जानेवाले यह ट्रंप का खुश करने की कार्रवाई नहीं है।

बिजनेस

मुंबई बना एशिया के अरबपतियों की राजधानी, बीजिंग को पीछे छोड़ा

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई में अरबपतियों की संख्या बीजिंग से अधिक हो गई है। हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुंबई में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में 91 अरबपति हैं। हालांकि चीन में भारत के 271 की तुलना में कुल मिलाकर 814 अरबपति हैं। ग्लोबल लेवल पर, मुंबई अब न्यूयॉर्क के बाद अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, न्यूयार्क में अरबपतियों की संख्या 119 है। लिस्ट के मुताबिक, सात साल बाद लंदन 97 के साथ दूसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “मुंबई दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते अरबपतियों की राजधानी है, इस साल इसमें 26 अरबपति शामिल हुए और यह दुनिया में तीसरा व एशिया में अरबपतियों की राजधानी बन गया है। नई दिल्ली पहली बार शीर्ष 10 में शामिल हुई।” भारत की आर्थिक शक्ति उसकी अरबपति आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि से और भी अधिक रेखांकित हुई। देश में आश्चर्यजनक रूप से 94 नए अरबपति जुड़े, जो संयुक्त राज्य अमेरिका को छोड़कर किसी भी देश में सबसे अधिक है। कुल मिलाकर यहां 271 अरबपति हो गए। यह उछाल 2013 के बाद से सबसे ज्‍यादा है और भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ते आत्मविश्‍वास का प्रमाण है।

2024 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अरबपतियों की संचयी संपत्ति चीन की प्रति अरबपति औसत संपत्ति (3.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर बनाम 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) को पार करते हुए 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उद्योग के लिहाज से फार्मास्युटिकल क्षेत्र 39 अरबपतियों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग (27) और रसायन क्षेत्र (24) का स्थान है। सामूहिक रूप से भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 1 खरब डॉलर के बराबर है, जो वैश्विक अरबपतियों की संपत्ति का 7 फीसदी है, जो देश के पर्याप्त आर्थिक प्रभाव को दर्शाता है।

Continue Reading

Trending