Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

जयपुर में होगी मवेशियों की सौंदर्य प्रतियोगिता

Published

on

जयपुर

Loading

जयपुरजयपुर| जयपुर में नौ नवंबर से 11 नवंबर तक आयोजित होने वाले ‘ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम 2016)’ में किसानों को लाने के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। ‘ग्राम’ के आयोजन के दौरान मवेशियों की सौंदर्य प्रतियोगिता भी होगी। हाल ही में जयपुर में ‘ग्राम’ के लिए आयोजित की गई ओरिएंटेशन वर्कशॉप में यह निर्णय लिया गया है। इस संदर्भ में कृषि विभाग रेलवे डिवीजनों के संबंधित संभागीय क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ पहले से ही संपर्क में है। प्रमुख शासन सचिव कृषि, नीलकमल दरबारी ने यह जानकारी दी।

कृषि विभाग इस आयोजन में शामिल होने वाले कुल किसानों में कम से कम 20 प्रतिशत महिला किसानों की भागीदारी के लिए प्रयास कर रहा है। महिलाओं की सुविधा हेतु विशेष बसों की व्यवस्था भी की जाएगी। यह सुनिश्चित करने के लिए उनकी यात्रा आरामदायक हो, अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।

प्रमुख शासन सचिव, कृषि ने जानकारी दी कि ‘ग्राम’ के आयोजन के दौरान मवेशियों की सौंदर्य प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां भी होंगी। इस प्रतियोगिता के विजेता मवेशी को आयोजकों द्वारा आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

‘ग्राम’ के तहत ‘किसान गोष्ठी’ सत्र भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें किसान कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े अपने संशय दूर कर सकेंगे। इसके लिए कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े विषयों के प्रसिद्ध वक्ताओं को लाने के प्रयास जारी हैं। उल्लेखनीय है कि यह आयोजन राजस्थान सरकार और फैडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending