Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू-श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी बंद, वाहन व यात्री फंसे

Published

on

Loading

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद है। इस वजह से 300 किलोमीटर लंबे सडक़ मार्ग पर बड़ी संख्या में वाहन और यात्री फंसे हुए हैं।

यातायात विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजमार्ग पर यातायात की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि राजमार्ग से दोपहर तक मलबा हटाया जा सकता है। राजमार्ग पर और दुर्घटनाएं नहीं होने की पुष्टि के बाद ही यातायात बहाल किया जाएगा।

यातायात विभाग के अधिकारी के मुताबिक, रात के समय भारी बारिश से जिले के कई स्थानों पर भूस्खलन हुए जिस वजह से राजमार्ग को बंद कर दिया गया। जिले में भूस्खलन से हुए मलबे को हटाने का काम जारी है।

अधिकारी ने बताया, “आज (मंगलवार) को मौसम में सुधार हुआ है और मलबा हटाने का काम जोरों पर है।” उन्होंने बताया कि सभी फंसे हुए वाहनों को सुरक्षित रूप से पार्क किया गया है। यात्रियों को भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों से दूर रखने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
गौरतलब है कि 300 किलोमीटर लंबे राजमार्ग को भारी बारिश और बर्फबारी के बाद हुए भूस्खलनों की वजह से बंद कर दिया गया। इस वजह से घाटी में आवश्यक सामानों की आपूर्ति भी बाधित हुई है।

नेशनल

बाहुबली मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। उधर मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है।

प्रयागराज में मुख्तार और उनके परिवार का इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस देखने वाले वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज से बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना है कि जेल या प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्तार अंसारी के परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि मुख़्तार अंसारी की तबियत रात में अचानक खराब हो जाने और शोचालय में गिर जाने के कारण उसे तत्काल जेल डॉक्टर ने उपचार दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन को अवगत कराकर डॉक्टर्स की टीम बुलायी गई थी। डॉक्टर्स ने मुख्तार  को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसके बाद बंदी मुख्तार अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती करा दिया गया था।

बता दें कि मुख्तार अंसारी को पिछले 18 महीने में 8 मामलो में सजा मिल चुकी थी, उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 18 सालों से मुख्तार अंसारी जेल में बंद था। यूपी की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

 

Continue Reading

Trending