Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

चिरंजीवी संग नृत्य का सपना पूरा हुआ : राज लक्ष्मी

Published

on

Loading

चिरंजीवी संग नृत्य का सपना पूरा हुआ : राज लक्ष्मी

चेन्नई | अभिनेत्री राज लक्ष्मी की मेगास्टार चिंरजीवी संग नृत्य करने की इच्छा आखिरकार आगामी तेलुगू फिल्म ‘कैदी न 150’ के साथ पूरी हो गई। उन्होंने कहा कि यह सपना सच होने जैसा है। ट्विटर पर चिरंजीवी के साथ नृत्य के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें यह मौका मिलेगा।

लक्ष्मी ने लिखा, “सपना पूरा हुआ। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे दिग्गज अभिनेता के साथ नृत्य करने का मौका मिलेगा, लेकिन सपना पूरा हुआ। इस पर विश्वास करने के लिए आपको यह देखना होगा।”

फिल्म में लक्ष्मी चिरंजीवी के साथ नृत्य करते हुए नजर आएंगी।

यह फिल्म वी.वी. विनायक द्वारा निर्देशित तमिल फिल्म ‘थानी ओरुवन’ का रीमेक है।

राम चरण द्वारा निर्मित फिल्म में काजल अग्रवाल और तरुण अरोड़ा जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending