Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

गोल्डन ग्लोब 2017 प्रस्तुत करेंगी प्रियंका

Published

on

Loading

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका, प्रियंका चोपड़ा, गोल्डन ग्लोब अवार्डस, अमेरिकी टीवी शो, 'क्वांटिको', 'बेवॉच'

लॉस एंजेलिस | बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आगामी गोल्डन ग्लोब अवार्डस समारोह के प्रस्तुतकर्ताओं में से एक होंगी। अमेरिकी टीवी शो ‘क्वांटिको’ और हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में काम कर प्रसिद्धि पाने वाली प्रियंका, अन्ना केंड्रिक और स्टीव कैरल के साथ बतौर प्रस्तुतकर्ता मंच पर मौजूद होंगी।

अभिनेत्री के नाम की घोषणा गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के आधिकारिक ट्विटर पेज पर दी गई। इसमें कहा गया, “हमें 74वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स के प्रस्तुतकर्ताओं के रूप में टिमोथी ओलीफैंट, जस्टिन थेरॉक्स और प्रियंका चोपड़ा के नामों की घोषणा करने करते खुशी हो रही है।” यह प्रतिष्ठित पुरस्कार फिल्मों और टेलीविजन में शानदार प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।  जिमी फैलन की मेजबानी में यह पुरस्कार समारोह आठ जनवरी को अयोजित होगा।

अन्य प्रस्तुतकर्ताओं में ड्रयू बैरीमोर, मेट डेमन, वियोला डेविस, लॉरा डेर्न, गोल्डी हॉन, निकोल किडमैन, सिएना मिलर, क्रिस पाइन आदि मशहूर हस्तियां शमिल हैं।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending