Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

साइंस

गूगल पर 340 वर्ष पूर्व प्रकाश की गति निर्धारण का डूडल

Published

on

Loading

गूगल पर 340 वर्ष पूर्व प्रकाश की गति निर्धारण का डूडल

नई दिल्ली | गूगल ने बुधवार को एक डूडल बनाकर 340 वर्ष पूर्व प्रकाश की गति की खोज को याद किया। दानिश खगोल विज्ञानी ओले रोमर ने 1676 में प्रकाश की गति निर्धारित की थी, जो कि 2,99,792,458 मीटर प्रति सेकेंड है।

नासा एजुकेशन एंड पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के तहत स्टेन ओडेनवाल्ड ने समझाया कि 1676 में रोमर बृहस्पति के चक्र द्वारा उसके चंद्रमाओं के ग्रहण का अध्ययन कर रहे थे। उन्होंने देखा कि उनकी गणना वास्तविक गणनाओं से पीछे थी।

उन्होंने यह निष्कर्ष निकाला कि उनकी गणना और वास्तविक गणना में अंतर का संबंध, प्रकाश के पृथ्वी तक पहुंचने में देरी से था, क्योंकि वर्षभर में पृथ्वी से बृहस्पति की दूरी में बदलाव होता रहता है।

खगोलीय पंचांग से बृहस्पति की दूरी और समय में देरी के अंतर को जानने के बाद उन्होंने आकलन किया कि प्रकाश की गति 2,99,792,458 मीटर प्रति सेकेंड है।

बिजनेस

15 मिनट में फुल चार्ज होगा भारत में लांच हुआ ये इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर, जानें कीमत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में दुनिया का सबसे तेज़ चार्जिंग वाला इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर लांच हो गया है। ये इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर 15 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाता है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया के सबसे तेज चार्जिंग वाली ईवी है। ओमेगा सेकी मोबिलिटी ने तेजी से चार्ज होने वाले इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर के लिए एक्सपोनेंट एनर्जी के साथ पार्टनरशिप की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि 3,24,999 रुपये की कीमत पर ओएसएम स्ट्रीम सिटी क्विक ईवी छह शहरों में मौजूद एक्सपोनेंट के रैपिड चार्जिंग नेटवर्क पर 15 मिनट में शून्य से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने की क्षमता रखती है। ओमेगा सेकी मोबिलिटी के संस्थापक अध्यक्ष उदय नारंग ने कहा, सड़क पर डाउनटाइम को कम करके और दक्षता को अधिकतम करके क्विक यह सुनिश्चित करता है कि हर यात्रा हमारे ड्राइवरों के लिए ठोस वित्तीय लाभ में तब्दील हो। वाहन पर दो लाख किलोमीटर या पांच साल, जो भी पहले हो, की वारंटी है।

एक्सपोनेंट एनर्जी ने एक बयान में कहा कि वह इस साल दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में 100 चार्जिंग स्टेशन शुरू करेगी, जबकि चेन्नई, अहमदाबाद, कोलकाता और हैदराबाद में अपने नेटवर्क का विस्तार करेगी। एक्सपोनेंट एनर्जी के सह-संस्थापक और सीईओ अरुण विनायक ने कहा, अधिकतम राजस्व और कम लागत का यह दोहरा लाभ किसी अन्य ईवी या आईसीई (आंतरिक दहन इंजन) वाहन की तुलना में यूजर द्वारा अपने एक्सपोनेंट-संचालित ईवी से प्राप्त होने वाले उच्चतम संभावित लाभ को अनलॉक करता है।

पैसेंजर ईवी में 8.8 किलोवाट आवर का बैटरी पैक है और यह एक बार चार्ज करने पर 126 किलोमीटर की सिटी ड्राइव रेंज प्रदान करता है। देश में यात्री तिपहिया वाहनों की बिक्री जनवरी में 53,537 इकाई को पार कर गई थी।

Continue Reading

Trending