Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गधे रंग देखकर वफादारी नहीं करते : मोदी

Published

on

Loading

बहराइच | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर उनके गधे वाले बयान पर पलटवार किया। मोदी ने कहा कि अखिलेश को गुजरात के गधों से इतनी नफरत क्यों है। गधे भी अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं। बहराइच में भाजपा की चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधामनंत्री ने यह बात कही। मोदी ने कहा, “गधे भी अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं। उनकी पीठ पर चाहे चीनी का वजन हो या फिर चूने का, वह रंग देखकर वफादारी नहीं करते।”
मोदी ने कहा कि महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल और स्वामी दयानंद सरस्वती जैसे लोग गुजरात के रहने वाले हैं। अखिलेश की अज्ञानता पर हंसी आती है।

मोदी ने कहा, “आज अखिलेश जी जिन लोगों के साथ गठबंधन करके घूम रहे हैं, उन्हीं लोगों ने इन महान विभूतियों के नाम पर डॉक टिकट जारी किए थे। अखिलेश को अब शायद गुजराती गधों का अंदाजा हो जाएगा।”

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पिछले दिनों अपनी एक चुनावी रैली में अप्रत्यक्ष तौर पर मोदी और शाह पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह सदी के महानायक ‘अमिताभ बच्चन से आग्रह करेंगे कि वह गुजराती गधों का प्रचार न करें।’

मोदी ने कहा कि उप्र में भाजपा की सरकार बनने के तुरंत बाद पहली कैबिनेट की बैठक में ही लघु एवं सीमांत किसानों का कर्जा माफ कर दिया जाएगा।

मोदी ने कहा कि उप्र में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। उप्र में दिन के उजाले में भी अकेली बहन-बेटी घर से बाहर नहीं निकल सकती। रात के अंधेरे में तो कल्पना ही नहीं कर सकते हैं। राम व कृष्ण की धरती पर बहन-बेटियों पर इस तरह की निगाह डालने वाले लोग कौन हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा पुलिस थानों को सपा का कार्यालय बना दिया गया है। छोटा अधिकारी क्या करेगा। ऊपर से दबाव आता है और वह अपना काम नहीं कर पाता है। इनका चरित्र ही ठीक नहीं है। क्या सरकार का यही चरित्र होना चाहिए।

उप्र सरकार के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि लोग गायत्री मंत्र जपते हैं लेकिन अखिलेश गायत्री प्रजापति के मंत्र का जाप कर रहे हैं। प्रजापति पर आरोप लगने के बाद भी उनके पक्ष में प्रचार करने लिए उनके यहां जाते हैं।

 

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending