Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

कोलकाता टेस्ट : भारत ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

Published

on

कोलकाता टेस्ट

Loading

कोलकाता टेस्ट कोलकाता| भारत ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शुक्रवार को न्यूजीलैंड के साथ शुरू हुए दूसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। तीन मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने कोलकाता के ग्रीन पार्क मैदान पर मेहमान टीम को पहले टेस्ट मैच में 197 रन से हराया था।

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन बीमार होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। रॉस टेलर उनकी जगह टीम की कमान संभाल रहे हैं। भारत ने दो बदलाव किया है। चोटिल चल रहे लोकेश राहुल के स्थान पर शिखर धवन अंतिम एकादश में हैं और इसी तरह उमेश यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को मौका मिला है।

टीमें :

भारत : मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, रोहित शर्मा, रविचंद्रन अश्विन, रिद्धिमान साहा, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद समी। न्यूजीलैंड : टॉम लाथम, मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोलस, रॉस टेलर, ल्यूक रोंची, मिशेल सेंटनर, बी.जे वाटलिंग, जीतन पटेल, नील वैग्नर, मैट हेनरी और ट्रेंट बाउल्ट।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending