Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

मेरे लिए अभिनय, निर्देशन दोनों चुनौतीपूर्ण : कोंकणा

Published

on

Loading

kakana senमुंबई। अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा का कहना है कि उनके लिए अभिनय और फिल्म निर्देशन दोनों चुनौतीपूर्ण हैं। कोंकणा ने 18वें जियो मामी फिल्म महोत्सव में कहा, अभिनय और निर्देशन दोनों मुश्किल काम हैं। अभिनय और निर्देशन मजेदार होने के साथ-साथ दिलचस्प भी है। मुझे लगता है कि यह मेरे लिए चुनौतीपूर्ण भी है। मैं दोनों में तुलना नहीं कर सकती।

वेक अप सिड, एक थी डायन और तलवार जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं कोंकणा ने कहा कि वह कैमरे के पीछे आजाद हैं। अभिनेत्री ने कहा, जिम्मेदारियां मिलने के साथ आप खुद को नियंत्रित करने लगते हैं और अपनी पसंद-नापसंद पर ज्यादा ध्यान देने लगते हैं। एक साथ कई जिम्मेदारियां मिल जाना भयानक भी है। मुझे लगता है कि अभिनय और निर्देशन में अच्छाई और बुराई दोनों हैं।

अ डेथ इन द गंज में विक्रांत मैसी, तिलोत्तमा शोम, ओम पुरी, तनुजा, गुलशन देवैया, कल्कि कोचलिन और रणवीर शौरी जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

कोंकणा ने बताया कि वह इस फिल्म के लिए बहुत उत्साहित हैं, जियो मामी मुंबई फिल्म महोत्सव में शुक्रवार को प्रदर्शित हुआ। कोंकणा ने कहा, मैं इस फिल्म के प्रति बहुत उत्साहित हूं। मामी फिल्म महोत्सव के उद्घाटन में सम्मानित होना उत्साहजनक है। उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे। फिल्म के प्रीमियर पर हुमा कुरैशी, नेहा धूपिया, राहुल बोस, अंगद बेदी, कुणाल खेमू, सोहा अली खान जैसे सितारे भी मौजूद रहे।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending