Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कॉफी विद करण’ की 100वीं कड़ी में दिखेंगे सलमान

Published

on

Loading

कॉफी विद करण' की 100वीं कड़ी में दिखेंगे सलमान

मुंबई | सुपरस्टार सलमान खान फिल्मकार करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण’ की 100वीं कड़ी में शामिल होंगे। दूसरी बार इस शो का हिस्सा बन रहे सलमान सोहेल खान और अरबाज खान के साथ नजर आएंगे।

सलमान ने गुरुवार रात फिल्म के सेट से अपने भाई और करण के साथ एक तस्वीर साझा की।

सलमान ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “कॉफी विद करण’ पर शूट। कॉफी सेंचुरी।”

करण ने आगामी कड़ी के लिए ‘दबंग’ स्टार का आभार व्यक्त किया है।

करण ने ट्विटर पर लिखा, “‘कॉफी विद करण’ की 100वीं कड़ी में आने के लिए धन्यवाद।”

टॉक शो के पांचवें सत्र का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार वर्ल्ड पर होता है। इसमें शाहरुख खान, आलिया भट्ट, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर और वरुण धवन जैसे सितारे दिखाई दे चुके हैं।

इससे पहले सत्र में करण ने इसमें अमिताभ बच्चन, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, काजोल, रानी मुखर्जी, संजय लीला भंसाली और ऐश्वर्य राय बच्चन जैसे कलाकारों का स्वागत किया था।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending