Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘केजरीवाल सनसनी के लिए लगा रहे हैं पैसे देने का आरोप’

Published

on

Loading

'केजरीवाल सनसनी के लिए लगा रहे हैं पैसे देने का आरोप'

पणजी | गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल पर सनसनी पैदा करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल इस चुनावी राज्य में बड़े दलों पर मतदाताओं को पैसे बांटने का आरोप, सनसनी पैदा करने के लिए लगा रहे हैं। पारसेकर ने कहा, “केजरीवाल सनसनी पैदा करना चाहते हैं। मैं उन्हें महत्व देना नहीं चाहता हूं।”

वह दिल्ली के मुख्यमंत्री के आरोपों का जवाब दे रहे थे। केजरीवाल ने इस तटीय राज्य में अपनी चार सार्वजनिक सभाओं में ये आरोप लगाए थे। गोवा में चार फरवरी को चुनाव होने हैं।

केजरीवाल ने कहा था कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), दोनों की कोशिश रहती है कि चुनावों के दौरान मतदाताओं के बीच पैसा बांटकर वोट लिए जाएं। उन्होंने मतदाताओं से इन दलों से पैसे ले लेने और आम आदमी पार्टी (आप) को वोट देने का आग्रह किया था।

भारतीय जनता पार्टी ने केजरीवाल की टिप्पणी के खिलाफ केंद्रीय निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस ने इस बयान के लिए केजरीवाल से माफी मांगने को कहा है।

उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में फरवरी और मार्च के बीच चुनाव होने जा रहे हैं।

आप पंजाब के अलावा इस छोटे समृद्ध राज्य में अपना प्रभाव बनाने की उम्मीद कर रही है।

आप ने पूर्व नौकरशाह एल्विस गोम्स (53) को अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में पेश किया है। गोम्स गोवा सिविल सेवा के अधिकारी रहे हैं। उन्होंने गत वर्ष जुलाई में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली।

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending