Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

केंद्र ने ममता के रुख के कारण बंगाल को निशाना बनाया : केजरीवाल

Published

on

Loading

Arvind kejriwal PCनई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नोटबंदी के खिलाफ आवाज उठाने के कारण केंद्र सरकार ने राज्य को निशाना बनाया। केजरीवाल ने ट्वीट किया, पश्चिम बंगाल को इसलिए निशाना बनाया गया, क्योंकि ममता दीदी ने नोटबंदी के खिलाफ बोलने की हिम्मत दिखाई।

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल सरकार के लिए अपना समर्थन व्यक्त करते हुए कहा, ममता दीदी आप लड़ाई जारी रखें, पूरा देश आपके साथ है। बता दें कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने केंद्र सरकार पर राज्य सरकार को अंधेरे में रख कर गुरुवार रात दो राजमार्गो के टोल प्लाजा पर सेना की तैनाती का आरोप लगाया है।

इसके बाद उन्होंने कहा कि जब तक सैनिकों को नहीं हटाया जाएगा, वह सचिवालय से नहीं निकलेंगी। नाटकीय घटनाक्रम के बीच ममता शुक्रवार तडक़े टोल गेट से सैनिकों को हटाए जाने के बावजूद डटी रहीं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending