Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

काटजू के विवादित बोल, पाक से कहा- कश्मीर संग बिहार भी देंगे

Published

on

Loading

katjuनई दिल्ली। उड़ी हमले के बाद से ही देशभर में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा उबल रहा है। सरकार एक तरफ पाकिस्तान को हर मोर्चे पर करारा जवाब देने में जुटी है वहीं देश के पूर्व चीफ जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने बेहद विवादित बयान दिया है।

जस्टिस काटजू ने अपने फेसबुक वॉल पर पाकिस्तान को संबोधित करते हुए लिखा है कि कश्मीर लेना है तो बिहार को भी साथ लेना होगा। इतना ही नहीं काटजू ने पाकिस्तान से ज्यादा खतरा देश को बिहार से बताया है। हालांकि, अपमानजनक पोस्ट लिखने के बाद जस्टिस काटजू ने सफाई देते हुए कहा कि ये तो बस मजाक था।

वैसे जस्टिस काटजू अपनी टिप्पणियों को लेकर अक्सर विवादों में रहते हैं। इस बार उन्होंने कश्मीर को लेकर 25 सितम्बर को ट्विटर और फेसबुक पर लिखा कि पाकिस्तान के लोग आइए और कश्मीर विवाद को मिलकर खत्म करते हैं। उन्होंने आगे लिखा है कि एक शर्त पर हम आपको कश्मीर देंगे, उसके साथ आपको बिहार भी लेना होगा। ये एक पैकेज डील है… या तो दोनों, अन्यथा कुछ नहीं. हम आपको केवल कश्मीर नहीं देंगे। मंजूर है?

उन्होंने आगे जो लिखा उसमें पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का भी जिक्र किया और लिखा कि वाजपेयी ने भी आगरा शिखर वार्ता के दौरान तत्कालीन पाक राष्ट्रपति मुशर्रफ को यह ऑफर दिया था लेकिन मूर्ख मुशर्रफ ने रिजेक्ट कर दिया।

इस तरह की टिप्पणियों के बाद सोशल मीडिया पर जस्टिस काटजू की चौतरफा निंदा हुई। तमाम लोगों ने उनके खिलाफ कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा है कि इस डील में बिहार के साथ काटजू को भी पाकिस्तान भेज देना चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर ने कहा है कि अगर आप जैसे समझदार लोग इस देश में हैं तो फिर दुश्मनों की किसे जरूरत है। हालांकि मामले के तूल पकडऩे पर काटजू ने अपनी सफाई में इसे सिर्फ एक मजाक बताया है और लोगों की तीव्र प्रतिक्रिया को सेंस ऑफ ह्यूमर की कमी बताई है। उन्होंने कहा कि इसे केवल एक मजाक के तौर पर लेना चाहिए।

Continue Reading

नेशनल

सीएम बने रहेंगे केजरीवाल, कोर्ट ने पद से हटाने वाली याचिका की खारिज

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके पद से हटाने की मांग वाली जनहित याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि ऐसी कोई संवैधानिक बाध्यता नहीं है कि अरविंद केजरीवाल अपने पद पर बने नहीं रह सकते हैं। हाई कोर्ट ने कहा कि ये कार्यपालिका से जुड़ा मामला है। दिल्ली के उपराज्यपाल इस मामले को देखेंगे और फिर वह राष्ट्रपति को इस भेजेंगे। इस मामले में कोर्ट की कोई भूमिका नहीं है।

केजरीवाल को सीएम पद से हटाने के लिए याचिका दिल्ली के रहने वाले सुरजीत सिंह यादव ने दी है, जो खुद किसान और सामाजिक कार्यकर्ता बताते हैं। सुरजीत सिंह यादव का कहना था कि वित्तीय घोटाले के आरोपी मुख्यमंत्री को सार्वजनिक पद पर बने रहने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए। याचिकाकर्ता सुरजीत ने अपनी याचिका में कहा था कि केजरीवाल के पद पर बने रहने से न केवल कानून की उचित प्रक्रिया में दिक्कत आएगी, बल्कि न्याय प्रक्रिया भी बाधित होगी और राज्य में कांस्टीट्यूशनल सिस्टम भी ध्वस्त हो जाएगा।

याचिका में कहा गया था कि सीएम ने गिरफ्तार होने के कारण एक तरह से मुख्यमंत्री के रूप में अपना पद खो दिया है, चूंकि वह हिरासत में भी हैं, इसलिए उन्होंने एक लोक सेवक होने के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने से खुद को अक्षम साबित कर लिया है, अब उन्हें इस मुख्यमंत्री पद पर नहीं बने रहना चाहिए।

 

Continue Reading

Trending