Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

काजोल का स्वच्छता के लिए हाथ धोने पर जोर

Published

on

Loading

काजोल का स्वच्छता के लिए हाथ धोने पर जोर

मुंबई | बच्चों के बीच स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए पिछले काफी समय से सक्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल का कहना है कि अच्छे उद्देश्य को प्रचारित करना महत्वपूर्ण है, पर समस्याओं के मूल कारणों को ध्यान में रखते हुए विशिष्ट कार्यक्रमों का निर्माण भी उतना ही जरूरी है। लाइफबॉय के अभियान से इसकी शुरुआत से ही जुड़ीं काजोल ‘हेल्प अ चाइल्ड रीच 5 हैंडवाशिंग’ की ब्रांड एंबेसडर हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, “एक मां और एक कलाकार के रूप में मुझे इस अभियान से जुड़ने पर गर्व है, जो बच्चों की अनावश्यक मौतों को रोकने के लिए हाथ धुलने के महत्व को बताते हुए आदत में बदलाव पर जोर देता है।”

उन्होंने कहा, “मैंने कई अंतर्राष्ट्रीय और स्थानीय मंचों पर हाथ धुलने के महत्व को रेखांकित किया है। प्रचार तो महत्वपूर्ण है ही, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है कि समस्याओं के मूल कारणों को ध्यान में रखकर कार्यक्रम बनाए जाएं।”

लाइफबॉय ने पांच साल से कम उम्र के बच्चों को बीमारियों और असामयिक मौतों से बचाने के लिए गावी, द वैक्सीन एलायंस के साथ गठजोड़ किया है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending