Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीर में लगातार 103वें दिन बंद, जनजीवन प्रभावित

Published

on

Loading

कश्मीर बंदश्रीनगर,  अलगाववादियों के आह्वान पर कश्मीर घाटी में बंद से लगातार 103वें दिन जनजीवन पंगू बना रहा। हालांकि प्रशासन ने बुधवार को कहीं भी कोई कर्फ्यू या प्रतिबंध नहीं लगाया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यहां कहा, “आज (बुधवार) कहीं भी कोई कर्फ्यू या प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। पूरी घाटी में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।”

घाटी में मुख्य बाजार, सार्वजनिक परिवहन और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान लगातार 103वें दिन बंद रहे। शैक्षिणिक संस्थानों के पिछले 103 दिनों से बंद रहने से छात्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। वे गत तीन से ज्यादा महीनों से स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय नहीं गए हैं।

जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और राज्य के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने कहा है कि 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षाएं नवम्बर में होंगी। हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के विद्यालय शिक्षा बोर्ड को प्रश्न पत्र बनाते समय छात्रों को राहत देने के लिए के लिए कहा गया है।

उन्होंने बोर्ड से यह सुनिश्चित करने को कहा कि परीक्षार्थियों से केवल इस साल जून के अंत तक पढ़ाए गए पाठ्यक्रम के भाग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएं छात्र नवम्बर में परीक्षा के आयोजन का विरोध कर रहे हैं और इसे अगले साल मार्च तक स्थगित करना कराना चाहते हैं।

घाटी में यह तेजी से महसूस किया जाने लगा है कि सरकार और अलगाववादी, दोनों शिक्षा के नाम पर राजनीति बंद कर दें और छात्रों के भविष्य सुरक्षित करने के लिए सभी प्रयास किए जाएं।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending