Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कश्मीरी गायिका राज बेगम का निधन

Published

on

Loading

 कश्मीरी गायिकाश्रीनगर, सात दशकों तक लाखों को अपनी आवाज का दीवाना बना चुकीं मशहूर कश्मीरी गायिका राज बेगम का यहां बुधवार को निधन हो गया। वह 89 वर्ष की थीं। गायिका के एक रिश्तेदार ने कहा कि कश्मीर की कोकिला कही जाने वाली बेगम ने लंबी बीमारी के बाद अंतिम सांस ली।

वह कश्मीर में एक सर्वाधिक जानी-मानी गायिका थीं। श्रीनगर में रेडियो कश्मीर के लिए उन्होंने हजारों गीत गाए, साथ ही देश-विदेश में कई लाइव प्रस्तुतियां भी दी।

उल्लेखनीय है कि 1927 को जन्मी गायिका को प्यार से ‘कश्मीर की आशा भोंसले’ भी कहा जाता था। उन दिनों महिलाओं के लिए गायकी वर्जित मानी जाती थी।

राज बेगम को 2002 में पद्मश्री से नवाजा गया था और 2013 में उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला था।

बेगम की मौत पर व्यापक रूप से शोकसंवेदनाएं व्यक्त की गई हैं।

नेशनल

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में डाला वोट, सभी से मतदान करने की अपील की

Published

on

Loading

नागपुर। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार सुबह रेशिमबाग के पास एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।आरएसएस प्रमुख मतदान केंद्र पर सबसे पहले पहुंचने वालों में से थे। मतदान शुरू होने से पहले उन्होंने लगभग 15 मिनट तक इंतजार किया। वह अपना वोट डालने के लिए अंदर गए और उसके तुरंत बाद बाहर निकले और गर्व के साथ अपनी स्याही लगी उंगली को दिखाया।

मोहन भागवत ने मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने आज अपना पहला व्यक्तिगत कर्तव्य निभाया है। उन्होंने सभी लोगों से एक नागरिक के रूप में अपना वोट डालने का आह्वान करते हुए कहा, “यह उनका अधिकार भी है और कर्तव्य भी है।”

सभी लोगों को राष्ट्र के हित में मतदान करना चाहिए। आप अपने वोट के माध्यम से, अगले पांच वर्षों के लिए देश का भविष्य तय करते हैं। 100 प्रतिशत मतदान होना चाहिए, इसलिए देशहित में सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए।

नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी इंडिया-एमवीए-कांग्रेस उम्मीदवार विकास ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। लोकसभा चुनाव का पहला चरण पांच निर्वाचन क्षेत्रों- नागपुर, चंद्रपुर, भंडारा-गोंदिया, रामटेक (एससी) और गढ़चिरौली-चिमूर (एसटी) में सुबह 7 बजे शुरू हुआ। बड़ी संख्या में लोग मतदान के लिए पहुंच रहे हैं।

Continue Reading

Trending