Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कर्मभूमि में गूंजेगा योगी-योगी का नारा, CM बनने के बाद पहले दौरे की भव्य तैयारियां

Published

on

Loading

गोरखपुर। योगी आदित्यनाथ के यूपी के मुख्यमंत्री बनने के बाद अपने गृह जनपद में शनिवार को प्रथम आगमन को लेकर तैयारिया जोरों पर है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने पूरे शहर को होर्डिंग और बैनर से पाट दिया है। जगह जगह तोरणद्वार बनाए जा रहे हैं।

पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है, वहीं प्रशासन भी सीएम के दौरे को लेकर कमर कस चुका है। टूटी हुई सडक़ों की मरम्मत की जा रही है, नालियों में फॉगिंग की जा रही है, फुटपाथों और अन्य जगह रंगाई पुताई चल रही है, प्रशासन युद्ध स्तर पर काम कर रहा है।

इस संबंध में भाजपा के क्षेत्रीय प्रवक्ता सतेंद्र सिन्हा का कहना है कि जिस दिन योगी जी यहां आएंगे। पूरा शहर दीपावली मनाएगा। एयरपोर्ट से लेकर एमपी कॉलेज तक पूरे रास्ते में पुष्प वर्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं, कार्यकर्ताओ और आम आदमी में गजब उत्साह देखा जा रहा है।

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending