Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कर्नाटक के मंत्री और महिला कांग्रेस प्रमुख के घर छापा, 162 करोड़ की सम्पत्ति मिली

Published

on

Loading

New noteबेंगलुरु। आयकर विभाग ने कर्नाटक के एक मंत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस प्रमुख के परिसरों पर छापेमारी के दौरान 162 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित संपत्ति का पता लगाया है। विभाग ने इस दौरान 41 लाख रुपये की नकदी के अलावा सोने-चांदी के जेवरात भी जब्त किए।

अधिकारियों ने कहा कि विभाग को यहां, गोकाक और बेलगाम में मंत्री रमेश एल जारखिहोली और महिला कांग्रेस प्रमुख लक्ष्मी आर हेब्बालकर के परिसरों पर छापेमारी के दौरान कई ‘बेनामी’ संपत्तियों और ‘बिना स्पष्टीकरण वाले निवेश’ के बारे में जानकारी मिली है। छापेमारी के बाद 162.06 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्ति और 41 लाख कैश जब्त किया गया है। इसके अलावा 12.8 किलो सोना और ज्वेलरी भी सीज की गई है।

इस बारे में प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री जारखिहोली ने कहा कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और उन्होंने आरोप लगाया कि उनके परिसरों पर आयकर की छापेमारी के पीछे राजनीतिक साजिश है। वहीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी ने अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending