Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

रियो ओलम्पिक से पहले दो अमेरिकी एथलीटों ने कोकीन लिया था?

Published

on

ओलम्पिक, रियो, कोकीन, अमेरिका

Loading

 

ओलम्पिक, रियो, कोकीन, अमेरिकामास्को, अमेरिका के दो एथलीटों ने कथित तौर पर रियो ओलम्पिक से पहले कोकीन का सेवन किया था। समाचार एजेंसी स्पुतनिक के मुताबिक यह खुलासा फेंसी बीयर्स नाम की एक साइबर इस्पानोज संस्था ने किया है।

इस ग्रुप ने विश्व डोपिंग निरोधी एजेंसी (वाडा) से जुड़े एक सीनियर अधिकारी के ईमेल को हैक करने के बाद यह खुलासा किया है। अमेरिकी डोपिंग निरोधी एजेंसी (यूएसएडीए) के साथ वाडा की बातचीत से जुड़े ये ईमेल बताते हैं कि अमेरिका के दो एथलीटों ने रियो खेलों से पहले वजन घटाने के लिए कोकीन का सेवन किया था।

रियो ओलम्पिक का आयोजन इस साल अगस्त में हुआ था।

इससे पहले भी इस ग्रुप ने वाडा के कुछ दस्तावेजों को हैक करने के बाद खुलासा किया था कि राफेल नडाल, सिमोन बाइल्स और वीनस विलियम्स जैसे दिग्गज एथलीटों ने रियो खेलों के दौरान प्रतिबंधित पदार्थो का सेवन किया था। वाडा ने हालांकि इसका खंडन किया था। वाडा के मेडिकल निदेशक एलन वेरनेक ने 20 नवम्बर को कहा था कि हैकरों ने जाली दस्तावेज जारी किए थे।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending