Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया ने भयानक खतरों के लिए उत्‍तर कोरिया को चेताया

Published

on

उत्‍तर कोरिया अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, स्मरणोत्सव, कोरल सागर

Loading

मेलबोर्न। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने चेतावनी दी कि उनका देश और अमेरिका क्षेत्रीय शांति के लिए उत्तर कोरिया के ‘‘दुस्साहसी, खतरनाक खतरों’’ को बर्दाश्त नहीं करेगा।

अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, स्मरणोत्सव, कोरल सागर

प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल ऑस्ट्रेलिया के उत्तरपूर्वी शहर टाउन्सविले में द्वितीय विश्वयुद्ध के नौसैनिक युद्ध के स्मरणोत्सव के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। वहां, ऑस्ट्रेलियाई और अमेरिकी नागरिक चार से आठ मई 1942 तक चली कोरल सागर की निर्णायक लड़ाई की याद में जमा हुए थे।

इस युद्ध में ऑस्ट्रेलियाई जहाजों के सहयोग से अमेरिकी विमानवाहक पोतों ने पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी में जापानी नौसेना की घुसपैठ को रोका था।

टर्नबुल युद्ध के शुरू होने की 75वीं वषर्गांठ के अवसर पर द्वितीय विश्वयुद्ध के विमानवाहक पोत यूएसएस इंटरपिड में सवार होकर गुरुवार को न्यूयॉर्क में पहली बार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।

आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से लगातार उत्तर कोरिया के बर्ताव के कारण उसे पूरी दुनिया के कड़े रुख का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा था कि उत्तर कोरिया के साथ बहुत बड़ा संघर्ष संभव है।

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending