Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

एसएलवाई की खुदाई करने पर कई इनेलो नेता हिरासत में

Published

on

Loading

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने गुरुवार को अंतर्राज्यीय सीमा पर हरियाणा की विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के कई नेताओं को हिरासत में लिया। उन्होंने विवादित सतलज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) की बिना अनुमति खुदाई शुरू कर दी थी। गुरुवार शाम हिरासत में लिए गए नेताओं में इनेलो के महासचिव अभय चौटाला, राज्य में इनेलो के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पार्टी के कई विधायक व अन्य नेता शामिल हैं।

हाथों में कृषि के औजार लिए कुछ प्रदर्शनकारियों ने शंभु सीमा पर सांकेतिक खुदाई कर पार्टी की योजना पूरी की। इनेलो नेताओं की योजना पटियाला जिले के एक गांव पहुंचने की थी, जो शंभु बैरियर से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। शंभु में पंजाब पुलिस ने इनेलो कार्यकर्ताओं को सीमा पार जाने की मंजूरी नहीं दी गई। पटियाला क्षेत्र के उप पुलिस महानिरीक्षक आशीष चौधरी ने कहा, “हमने प्रदर्शनाकारियों को चेतावनी दी थी कि उन्हें हिरासत में ले लिया जाएगा।”

प्रशासन ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लगा दी थी और पटियाला के सीमांत इलाकों में पांच या उससे अधिक लोगों के जुटने पर पाबंदी लगा दी थी। हरियाणा के अंबाला जिले तथा पंजाब के पटियाला जिले में अधिकारियों ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। दोनों जिलों की सीमा को सील कर दिया गया था। हिरासत में लिए गए चौटाला ने कहा, “हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते थे। हरियाणा तथा केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार सतलज-यमुना लिंक नहर का पानी हरियाणा में लाने के लिए कुछ नहीं कर रही है, इसलिए हम हरियाणा के लोगों के अधिकारियों के लिए उठ खड़े हुए और लड़ाई शुरू की।”

सतलज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर को लेकर हरियाणा के विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) का प्रदर्शन गुरुवार दोपहर तेज हो गया, जब हजारों की संख्या में पार्टी के नेता व कार्यकर्ता अंबाला शहर से पार्टी के आह्वान पर एसवाईएल नहर की खुदाई के लिए पंजाब से सटे सीमावर्ती इलाके की ओर बढ़े।

ट्रैक्टर-ट्रॉली, मिनीट्रक और अन्य वाहनों से इनेलो के समर्थकों ने अंबाला से करीब 10 किलोमीटर दूर हरियाणा व पंजाब के बीच शंभु सीमा की ओर कूच किया। इनेलो की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष अशोक अरोड़ा पार्टी महासचिव अभय चौटाला के साथ ट्रैक्टर-टॉली में बैठकर रवाना हुए। अभय चौटाला ने ही एसवाईएल नहर की खुदाई का आह्वान किया है।

पंजाब व हरियाणा के बीच शंभु नाके पर दोनों राज्यों की पुलिस, अर्धसैनिक बल हाईअलर्ट पर रहे, ताकि इनेलो समर्थकों को पंजाब में प्रवेश करने से रोका जा सके। इनेलो के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा बलों ने सुबह से ही हरियाणा में अंबाला और पंजाब में राजपुरा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 को सील कर दिया था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को अमृतसर से जोडऩे वाले इस व्यस्त राजमार्ग को सील किए जाने की वजह से हजारों लोगों को गुरुवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यातायात अन्य मार्गो पर परिवर्तित कर दिया गया।

पंजाब और हरियाणा के हजारों मोटरचालक रोजाना एनएच-1 से सफर करते हैं। अंबाला में काम करने वाली और पंजाब के राजपुरा के पास के गांव से यात्रा करने वाली महिला कर्मचारी सुरजीत कौर ने कहा, “मैं अंबाला जाने के लिए पहले ही तीन किलोमीटर का सफर तय कर चुकी हूं।” हरियाणा के अंबाला और पंजाब के पटियाला जिलों में सीमा को हाईअलर्ट पर रखा गया। पटियाला रेंज उपमहानिरीक्षक आशीष चौधरी ने शंभु नाके पर कहा, “हमने पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए हैं। किसी भी कार्यकर्ता को पंजाब में जाने की अनुमति नहीं होगी।”

पंजाब सरकार के एक हेलीकॉप्टर और कई अन्य ड्रोनों के जरिये भी हालात की निगरानी की गई। इनेलो के कार्यकर्ता एवं नेता सुबह से ही अंबाला शहर के सब्जी मंडी ग्राउंड में जुटने लगे थे। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक के.पी. सिंह ने कहा कि राज्य पुलिस हालात से निपटने के लिए तैयार है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति के हस्तक्षेप के बाद सर्वोच्च न्यायालय ने नवंबर 2016 को पंजाब विधानसभा से पारित पंजाब टर्मिनेशन ऑफ वाटर एग्रीमेंट्स बिल 2004 को असंवैधानिक करार दिया था।

इसके जरिये राज्य विधानसभा ने पंजाब तथा पड़ोसी राज्यों के बीच जल साझा करने वाले सभी समझौतों को निरस्त कर दिया था, जिससे एसवाईएल नहर की निर्माण योजना खटाई में पड़ गई थी। इससे हरियाणा में कृषि भूमि को सिंचाई के लिए पानी मिलना है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending