उत्तराखंड
एग्जिट पोल : उत्तराखंड में भाजपा को भारी बहुमत के आसार
नई दिल्ली | उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए गुरुवार को सामने आए विभिन्न एजेंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में 70 सीटों वाली विधानसभा में भाजपा को 46 से 53 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इसके मुताबिक, सत्तारूढ़ कांग्रेस को 12 से 21सीटें मिल सकती हैं, जबकि अन्य को छह सीटों पर जीत मिल सकती हैं।
लेकिन, इंडिया टीवी-सी वोटर का सर्वे भाजपा और कांग्रेस के बीच बराबर की टक्कर मान रहा है। इस सर्वे में भाजपा और कांग्रेस को बराबर-बराबर 29 से 35 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
न्यूज24-टुडे-चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा को 53 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि कांग्रेस को 15 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के हिस्से दो सीटें जाती दिखाई गई हैं।
उत्तराखंड
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।
रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।
रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-
नेशनल3 days ago
दूसरे चरण में धार्मिक ध्रुवीकरण के समीकरण का चक्रव्यूह भेद पाएंगे मोदी!
-
बिजनेस3 days ago
Reliance Jio Q4 Results: मार्च तिमाही में 5,337 करोड़ रुपये का मुनाफा, 11 फीसदी बढ़ी आय
-
बिजनेस2 days ago
रिलायन्स ज्वैल्स ने अक्षय तृतीया के अवसर पर लॉन्च किया विंध्या कलेक्शन
-
बिजनेस2 days ago
रिलायंस जियो ने बनाया कीर्तिमान, डेटा खपत में चीन को पीछे छोड़ बना दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल ऑपरेटर
-
नेशनल5 hours ago
यू ट्यूबर मनीष कश्यप आज बीजेपी में होंगे शामिल, मनोज तिवारी के साथ दिल्ली गए
-
नेशनल6 hours ago
कांग्रेस ने एमपी को बीमारू राज्यों की लाइन में खड़ा कर दिया था: पीएम मोदी
-
नेशनल5 hours ago
राजस्थान के जैसलमेर में वायुसेना का टोही विमान क्रैश, जानमाल का नुकसान नहीं
-
खेल-कूद4 hours ago
ICC T20 रैंकिंग में सूर्य कुमार यादव का जलवा बरकरार, नंबर एक की पोजीशन कायम