Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एक थी रानी महिलाओं को मजबूत संदेश देने वाली फिल्म : हेमा मालिनी

Published

on

Loading

नई दिल्ली | अभिनय से राजनीति में आईं और ‘ड्रीम गर्ल’ के नाम से मशहूर हेमा मालिनी ने लंबे अंतराल के बाद आ रही अपनी आगामी फिल्म ‘एक थी रानी..’ के साथ जुड़ने को सम्मान की बात बताते हुए कहा है कि यह महिलाओं को एक मजबूत संदेश देने वाली फिल्म है। हेमा के अनुसार, यह फिल्म सीधा संदेश देती है कि महिलाएं दृढ़ निश्चय के साथ कुछ भी प्राप्त कर सकती हैं।

यह फिल्म ग्वालियर की राजमाता के नाम से लोकप्रिय रहीं राजनेता दिवंगत विजया राजे सिंधिया के जीवन पर आधारित है।

मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने यहां मंगलवार की रात एक समारोह के दौरान फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान कहा, “इस फिल्म में महिलाओं के लिए कई संदेश हैं, जैसे कि महिला होने के नाते वह कुछ भी प्राप्त कर सकती हैं। फिल्म में विजया राजे द्वारा महिलाओं के लिए किए गए काम पर भी प्रकाश डाला गया है।”

राजमाता विजया राजे सिंधिया स्मृति न्यास और जी क्लासिक द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित समारोह के दौरान प्रदर्शित फिल्म गोवा की राज्यपाल एवं लेखिका मृदुला सिन्हा की पुस्तक ‘राजपथ से लोकपथ पर’ को आधार बनाकर बनाई गई है।

फिल्म के बारे में हेमा मालिनी ने कहा, “यह राजमाता की बहुत ही सुंदर कहानी है। इस फिल्म में काम कर मैंने खुद को सम्मानित महसूस किया। इस तरह के किरदार निभाने का मौका बहुत कम मिलता है।”

जी क्लासिक द्वारा प्रस्तुत फिल्म ‘एक थी रानी ऐसी भी’ में वरिष्ठ अभिनेता विनोद खन्ना भी प्रमुख भूमिका में हैं।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending