Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

एक्शन में योगी, लॉ एंड ऑर्डर को लेकर अफसरों को तलब कर सख्त निर्देश

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी के सीएम का पद संभालते ही योगी आदित्यनाथ एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने सोमवार को अफसरों को तलब कर लॉ एंड ऑर्डर दुरुस्त करने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने अफसरों से साफ कहा कि किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं उत्तर प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री व 22 कैबिनेट मंत्रियों के बैठने का स्थान तय किया जा रहा है। सोमवार को विधान भवन में दो उपमुख्यमंत्रियों के बैठने का कमरा निर्धारित किया गया है। विधान भवन में मुख्यमंत्री के कक्ष के आसपास ही उनके दो नायाबों के भी कक्ष हैं।

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा उस कक्ष में बैठेंगे, जिसमें शिवपाल सिंह यादव का कार्यालय था और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को आजम खां वाला कक्ष दिया गया है।

पहले शर्मा और बाद में मौर्य ने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मुलाकात की। इनकी मुलाकात वीवीआईपी गेस्ट हाउस में हुई। पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा, “हमारे संकल्पपत्र में लिखी सभी बातें पूरी की जाएंगी। यह सरकार एक दिन नहीं, बल्कि पांच वर्ष तक एक्शन में रहेगी।”

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के मुख्य सचिव राहुल भटनागर के साथ ही डीजीपी जावीद अहमद, प्रमुख सचिव गृह देवाशीष पांडा, प्रमुख सचिव सूचना नवनीत सहगल को तलब किया और उन्हें प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई शुरू की जाए। उन्होंने महिला संबंधी अपराधों को रोकने के लिए भी सख्त निर्देश दिए।

योगी ने लखनऊ के कमिश्नर भुवनेश कुमार, आईजी सतीश भारद्वाज, डीआईजी प्रवीण कुमार व वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रवीर कुमार से भी भेंट की।

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending