Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र में तेज धूप, तापमान में वृद्धि के आसार

Published

on

Loading

उप्र में तेज धूप

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित अन्य इलाकों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद हालांकि गर्मी और उमस से राहत मिली है, लेकिन तापमान में आंशिक वृद्धि दर्ज किए जाने की संभावना है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तापमान में आंशिक तौर पर वृद्धि दर्ज की जाएगी। दिन में हालांकि कुछ जगहों पर हल्के बादल भी छाए रहेंगे। दिन के अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की आंशिक वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सिसय तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त शनिवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, कानपुर का 23.3 डिग्री, गोरखपुर का 24 डिग्री, इलाहाबाद का 22 डिग्री और झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending