Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उप्र : चुनावी तैयारियों की कसरत में जुटीं पार्टियां

Published

on

Loading

उत्तर प्रदेशलखनऊ,  उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव राजनीतिक दलों से अभी से कसरत करा रहा है। भारतीय जनता पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दल अपने-अपने ढंग से चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं।

सपा और कांग्रेस के बाद भाजपा भी अब अपनी परिवर्तन रैली शुरू करने जा रही है। बसपा अध्यक्ष मायावती भी प्रदेश के कई कोनों में गत दिनों चुनावी रैलियां आयोजित कर चुकी हैं।

बसपा की चुनावी कसरत पर यदि चर्चा करें तो बसपा पहले चरण में विधानसभा स्तरीय ‘सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन’ आयोजित कर चुकी है। दूसरे चरण में बसपा का विधानसभा स्तरीय सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय भाईचारा कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ।

उधर, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 5 नवंबर से भाजपा अपनी परिवर्तन यात्रा लेकर निकलने जा रही है। उन्होंने बताया कि भाजपा की 4 परिवर्तन यात्राएं अलग-अलग दिनों में निकलेंगी जो प्रदेश की समस्त 403 विधानसभा सीटों से होकर गुजरेंगी। भाजपा अपनी इन यात्राओं के माध्यम से प्रदेश सरकार की नाकामियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच रखेगी।

इसी तरह कांग्रेस ने अपनी 27 साल यूपी बेहाल यात्रा के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में अपनी किसान यात्रा पर अपनी चुनावी कसरत की। वहीं अब कांग्रेस पार्टी राहुल संदेश यात्रा पर कसरत कर रही है।

सूबे के सत्ताधारी दल समाजवादी पार्टी भी दो चरणों में मुलायम संदेश यात्रा पर अपनी चुनावी कसरत कर चुकी है। वहीं आगामी दिनों में सपा तीसरे चरण की मुलायम संदेश यात्रा वाराणसी से निकालने जा रही है।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending