Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उत्तर प्रदेश:पेड़ से लटका मिला नाबालिग लड़की का शव, दुष्कर्म किए जाने का संदेह

Published

on

उत्तर प्रदेश, कन्नौज, शव

Loading

 

उत्तर प्रदेश, कन्नौज, शवलखनऊ,  उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के सेमलपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक नाबालिग लड़की का शव एक पेड़ से लटका मिला। लड़की से दुष्कर्म किए जाने का संदेह है। पुलिस ने यह जानकारी दी। 13 साल की लड़की सोमवार रात से लापता थी। उसके शव को गांव वालों ने सुबह एक पेड़ से लटका हुआ देखा।

पुलिस ने कहा है कि प्रथमदृष्टया लग रहा है कि हत्या से पहले दुष्कर्म किया गया था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार पुरी ने कहा, “मामले में एक संदिग्ध लापता है और उसके घर पर ताला लगा है। हमने मामले के हल के लिए तीन दल बनाए हैं।”

उन्होंने कहा कि वह घटनास्थल पर अभी भी मौजूद हैं। परिवार ने दुष्कर्म का संदेह जताया है। चिकित्सकों की एक टीम शव का पोस्टमार्टम कर रही है।

उत्तर प्रदेश

हरदोई में 16 बार चुनाव लड़ा, हर बार मिली हार, फिर से मैदान में उतरे शिवकुमार

Published

on

Loading

हरदोई। देश भर में चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है और ऐसे में हरदोई में भी चुनाव की गरमा गरमी अब खूब देखने को मिल रही है। यहां पर एक ऐसे प्रत्याशी भी है जो 17 वी बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अब तक कुल 16 बार चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन उन्हें आजतक किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली है। इनका नाम है शिवकुमार और यह शहर कोतवाली क्षेत्र के मन्नापुरवा के रहने वाले है।

इनका कहना है कि वह हारने के बाद भी वह चुनाव लड़ते रहेंगे क्योंकि जनता उनका सम्मान बरकरार रखती है। उन्होंने कहा कि इस बार अगर वह जीतते हैं तो लोकसभा क्षेत्र के लोगों की हर समस्या के समय उनके साथ खड़े रहेंगे और उनका सहयोग करेंगे। शिवकुमार ने प्रत्येक बार निर्दलीय होकर चुनाव लड़ा है।

शिवकुमार ने 3 प्रधानी के चुनाव 3 जिला पंचायत के साथ 7 चुनाव विधानसभा और अब तक 3 चुनाव दिल्ली वाले यानी लोकसभा ले लड़े है और अब वह चौथी बार 2024 में लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उनके मुद्दे क्या है अगर वह बता देंगे तो लोग नकल कर लेंगे।

Continue Reading

Trending