उत्तराखंड
उत्तराखंड : त्रिवेंद्र रावत, सतपाल महाराज सीएम की दौड़ में आगे
नई दिल्ली। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह रावत और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सतपाल महाराज राज्य का मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे हैं। उत्तराखंड में भाजपा को अभूतपूर्व सफतला मिली है।
रावत झारखंड में भाजपा के मामलों के प्रभारी हैं। संगठन पर इनकी पकड़ है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के करीबी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस वक्त नजदीकी रह चुके हैं जब मोदी भाजपा महासचिव (संगठन) व उत्तराखंड में पार्टी मामलों के प्रभारी हुआ करते थे।
उन्होंने डोइवाला से कांग्रेस के हीरा सिंह बिष्ट को 24000 से अधिक मतों से हराया है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर कहा, “रावत संगठन के आदमी हैं। स्वच्छ छवि है। आरएसएस, शाह और मोदी के करीबी हैं।”
सतपाल महाराज की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “महाराजजी बहुत लोकप्रिय हैं और उनके लाखों अनुयायी हैं। लेकिन, उनके खिलाफ बस यही एक बात जाती है कि वह कांग्रेस से भाजपा में आए हैं।”
महाराज मानव उत्थान सेवा समिति नाम की संस्था के प्रमुख हैं और लोगों को ध्यान लगाने का तरीका सिखाते हैं। उन्हें एक अच्छा प्रशासक माना जाता है। वह केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रह चुके हैं। फरवरी 2014 में उन्होंने खुलकर हरीश रावत को मुख्यमंत्री बनाने का विरोध किया था और एक महीने बाद कांग्रेस छोडक़र भाजपा की सदस्यता ले ली थी।
महाराज ने चौबट्टाखाल सीट पर कांग्रेस के राजपाल सिंह बिष्ट को 5000 से अधिक वोटों से हराया है। इन दोनों नेताओं के अलावा उत्तराखंड की भाजपा इकाई के अध्यक्ष अजय भट्ट भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में हैं। हालांकि वह रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गए हैं। सूत्रों का कहना है कि अगर भट्ट जीतते तो वह मुख्यमंत्री पद के तगड़े दावेदार होते।
बी.सी.खंडूरी, भगत सिंह कोश्यारी, विजय बहुगुणा, रमेश पोखरियाल निशंक जैसे वरिष्ठ नेता भी मुख्यमंत्री पद पाने की कोशिश में हैं लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि इनमें से किसी के नाम पर विचार होने के आसार नहीं हैं।
भाजपा ने जिन राज्यों में जीत हासिल की है, उनके मुख्यमंत्री के चयन के लिए रविवार को संसदीय दल की बैठक बुलाई है।
उत्तराखंड
10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण
नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।
रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।
रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
-
मुख्य समाचार3 days ago
गर्मियों में बिना नींबू के बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, होती हैं बेहद टेस्टी
-
आध्यात्म2 days ago
आज होगी मां दुर्गा के अष्टम रूवरूप महागौरी की पूजा-अर्चना, इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगी विशेष कृपा
-
आध्यात्म3 days ago
नवरात्रि के सातवें दिन होती है मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मां कैसे होंगी प्रसन्न
-
नेशनल3 days ago
कन्हैया को प्रत्याशी बनाए जाने पर मनोज तिवारी ने उठाए ‘आप’ और कांग्रेस पर सवाल, कही ये बात
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
सरबजीत सिंह के हत्यारे की लाहौर में हत्या, अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
यूपी में मां-बेटियों से छेड़छाड़ करने वालों को उल्टा लटका दिया जाता है, औरंगाबाद की जनसभा में बोले सीएम योगी
-
नेशनल3 days ago
केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का जल्द सुनवाई से इंकार
-
नेशनल3 days ago
भगवंत मान ने तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात, कहा- उनके साथ आतंकियों जैसा व्यवहार हो रहा