Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

ईवीएम पर विचार के लिए चुनाव आयोग सर्वदलीय बैठक बुलाए : ममता

Published

on

Loading

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से छेड़छाड़ की संभावना का मुद्दा उठाते हुए निर्वाचन आयोग से इस मुद्दे पर चर्चा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाने का आग्रह किया।

ममता ने कहा, “मैंने चुनाव आयोग का बयान देखा है जिसमें कहा गया है कि ईवीएम से छेड़छाड़ का कोई उदाहरण नहीं है। लेकिन, मैंने भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी का एक बयान देखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि ईवीएम से छेड़छाड़ की जा सकती है।”

ममता ने कहा, “वे (स्वामी) इसे स्वीकार करते हैं या नहीं करते हैं, यह उनके ऊपर है। लेकिन, मेरा मानना है कि निर्वाचन आयोग एक सर्वदलीय बैठक बुला सकता है। उसमें इस पर चर्चा हो सकती है।”

इससे पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने आरोप लगाया था कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पक्की करने के लिए ईवीएम को ‘मैनेज’ किया गया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी कहा कि ईवीएम से पंजाब में छेड़छाड़ की गई थी, जिससे आम आदमी पार्टी के 20-25 फीसदी वोट अकाली दल-भाजपा गठबंधन को स्थानांतरित हो गए। इससे कांग्रेस को सहारा मिल गया।

ममता बनर्जी ने सुब्रमण्यम स्वामी के वीडियो क्लिप को चलाकर दिखाया, जिसमें भाजपा के राज्यसभा सांसद ने ईवीएम से छेड़छाड़ की संभावना की बात की है। ममता बनर्जी ने कहा कि वह खुद यह अर्थ नहीं निकाल रही हैं, बल्कि इस मुद्दे पर वह भाजपा के एक सदस्य के बयान का हवाला दे रही हैं।

ममता ने कहा, “उन्होंने कहा कि जापान ईवीएम के लिए एक सॉफ्टवेयर बना रहा है, लेकिन वे इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। यहां तक कि अमेरिका इसका इस्तेमाल नहीं करता। जर्मनी ने हाल में एक अदालत के आदेश के बाद इसका इस्तेमाल बंद कर दिया।”

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending