Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील रहें इफकोकर्मी : जीएम

Published

on

Loading

IIFCO AAVLAआंवला। इफको में चल रहे दो दिवसीय सर्तकता जागरुकता के अंर्तगत विभिन्न कार्यक्रम सोमवार से शुरू हो गए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाप्रबंधक आर के श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने इफको के वरिष्ठ अधिकारियों और तमाम कर्मियों को ईमानदारी, पारदर्शिता और सत्यनिष्ठा से काम करने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रमों की श्रंखला में न्यू बिल्डिंग क्लब में क्रय प्रकिया और ऑनलाइन टेंडरिग प्रक्रिया पर वैंडरो और सविदांकारों को वरिष्ठ प्रबंधक क्रय सुशील कुमार, एएस चौहान व अरविंद कुमार ने क्रय प्रक्रिया और ऑनलाइन से जुड़ी तमाम जानकारी उपलब्ध कराई।

कार्यक्रम‘आज के परिप्रेक्ष्य में क्या भारत भ्रष्टाचार दूर करने के ओर बढ़ रहा है‘ विषय पर केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए उप महाप्रबन्धक सर्तकता अधिकारी कैप्टन अरुण सांमत ने कहा कि इफको विश्व की सबसे बडी सहकारी संस्था है जहां नियम और कानून की पारदर्शिता बनाये रखने के लिए दिलाई गई प्रतिज्ञा हमें सदैव जागरुक रखेगी।

मंगलवार को सर्तकता जागरुकता के समापन पर इफको में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। सर्तकता जागरुकता कार्यक्रम में उप महाप्रबन्धक सर्तकता अधिकारी कैप्टन अरुण सांमत, महमूद आलम, ए के शुक्ला, संजीव सक्सेना, मनोज शर्मा,आर आर सेठ सहित बड़ी संख्या में इफको अधिकारी उपस्थित हुए।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending