Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

पंजाब में आप नेता पर नौकरानी के यौन उत्पीड़न का आरोप

Published

on

आप नेता

Loading

आप नेताचंडीगढ़। दिल्ली के पूर्व मंत्री संदीप कुमार का सेक्स टेप सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी की परेशानियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी शर्मसार हो गई। मंगलवार को पंजाब के सुनाम इलाके के बागी धड़े ने दिल्ली से भेजे गए ऑब्जर्वर पर नौकरानी के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

पार्टी नेता पर ये गंभीर आरोप सुनाम के यूथ विंग के प्रधान रविंदर ढिल्लों ने लगाए हैं। मंगलवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब में असंतुष्ट आप नेता ढिल्लों ने दावा किया कि संगरूर लोकसभा क्षेत्र में एक साल पहले जुलाई में पर्यवेक्षक बनकर आए विजय सिंह चौहान ने अपनी नौकरानी का शोषण किया है। चौहान की यह मेड उनके घर और दफ्तर दोनों जगह काम करती है। इस बाबत एक स्थानीय नेता रजवंत सिंह और पीड़ित नौकरानी के बीच फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो क्लिप भी जारी किया गया। इस रिकॉर्डिंग में रजवंत को साफ तौर पर नौकरानी को मामला रफा-दफा करते और विजय चौहान के खिलाफ कोई शिकायत ना करने के लिए दबाव बनाते हुए सुना जा सकता है। हालांकि इस ऑडियो क्लिप की प्रमाणिकता की पुष्टि होना अभी बाकी है।

पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह से जब इस मामले और ऑडियो क्लिप के आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि पार्टी को इस बारे में ना तो कोई शिकायत दी गई है और ना ही उनको इस तरह के आरोपों की जानकारी है। अगर ऐसी कोई बात सबूतों के साथ सामने आएगी तो पार्टी इन आरोपों की जांच करके जरूर कार्रवाई करेगी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में संदीप कुमार का सेक्स टेप सामने आने के बाद भी पार्टी काफी शर्मसार हो चुकी है। पंजाब में टिकटों के बदले महिलाओं के शोषण के आरोप भी पार्टी पर लग चुके हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending