Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

आतंकवाद पूरे क्षेत्र के लिए खतरा : मोदी

Published

on

आतंकवाद

Loading

आतंकवादनई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कट्टरवाद और बढ़ती हिंसा से केवल भारत और मिस्र को ही नहीं, बल्कि इस क्षेत्र के अन्य देशों को भी खतरा है। भारत दौरे पर आए मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति (अल-सीसी) और मेरा विचार एक समान है, यह कि बढ़ती हिंसा और कट्टरवाद तथा आतंक के प्रसार से असली खतरा केवल हमारे दो देशों को ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के समुदायों और देशों को है।”

उन्होंने कहा, “इस संदर्भ में हम रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में हमारे संबंधों को आगे बढ़ाने पर सहमत हैं।”  मोदी ने आगे कहा कि दोनों देशों ने रक्षा व्यापार, प्रशिक्षण, युद्ध क्षमता निर्माण के क्षेत्र में संबंधों को विस्तार देने और आतंकवाद से लड़ने हेतु सूचनाओं के बड़े पैमाने पर आदान-प्रदान का निर्णय लिया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देश साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में उत्पन्न हो रही चुनौतियों से निपटने के साथ-साथ मादक पदार्थो की तस्करी, अंतर्राष्ट्रीय अपराधों और धनशोधन को रोकने लिए सहयोग कर रहे हैं। मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मिस्र के मौजूदा कार्यकाल की सराहना की और चीन के हांग्जो शहर में होने वाली जी-20 देशों की बैठक में मिस्र की भागीदारी का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, “समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ दो प्राचीन और गौरवान्वित सभ्यताओं के रूप में हमने दोनों देशों के लोगों के बीच बड़े पैमाने पर संपर्क और सांस्कृतिक आदान-प्रदान आसान बनाने का भी फैसला किया है।” प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में मौजूदा कार्यकाल के दौरान मिस्र के अच्छे कामों की प्रशंसा की है। क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र और उसके बाहर निकटता से विचार-विमर्श करने के हमारे निर्णय से हमारे समान हितों को लाभ होगा।”

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending