Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

केजरीवाल ने मान ली गलती, भाजपा ने बताया ‘गिरगिट’

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के तीन दिन बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को स्वीकार किया कि उनसे ‘गलती हुई’ और पार्टी ‘आत्मनिरीक्षण कर इसकी जांच करेगी।’ केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “पिछले दो दिनों में मैंने कई स्वयंसेवियों और मतदाताओं से बात की। वास्तविकता स्पष्ट है।”

उन्होंने कहा, “हां, हमने गलतियां कीं, लेकिन हम आत्मनिरीक्षण कर इन्हें दुरुस्त करेंगे।” केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “आत्ममंथन करने का समय है। ऐसा नहीं करना गलती होगी। हम मतदाताओं और स्वयंसेवियों के आभारी हैं।”

उन्होंने कहा, “बहानेबाजी का नहीं, काम करने की जरूरत है।” केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में भाजपा की जीत के बाद यह प्रतिक्रिया दी है। भाजपा ने एमसीडी की 270 सीटों में से 181 पर जीत दर्ज की थी, जबकि आप 48 और कांग्रेस 30 पर ही सिमट गई।

आप को दो साल बाद ही दिल्ली में बड़ी हार का सामना करना पड़ा। पार्टी ने इससे पहले 2015 में दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए हुए चुनाव में 67 सीटें जीती थीं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने हालांकि इसे (केजरीवाल का) ‘नया ड्रामा’ करार दिया है। तिवारी ने केजरीवाल के 49 दिन के कार्यकाल के बाद इस्तीफा देने का उदाहरण देते हुए कहा, “केजरीवाल ने ऐसा पहले भी किया है।” उन्होंने कहा कि लोग उनकी ‘गिरगिट की तरह रंग बदलने’ की प्रवृत्ति को अच्छे से समझ जाएंगे।

बता दें कि एक दिन पहले भी आप नेता कुमार विश्वास ने अरविंद केजरीवाल को हार के लिए जिम्मेदार बताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। आप नेता संजय सिंह का कहना था कि पार्टी को संगठनात्मक संरचना में सुधार करने की जरूरत है और पार्टी इस दिशा में काम करेगी। संजय सिंह ने बताया कि पार्टी इस बात की जांच करेगी कि गलती कहां हुई।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending