Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

आइटेल मोबाइल की 54 लाख हैंडसेट की हुई बिक्री

Published

on

आइटेल मोबाइल, सीएमआर, स्मार्टफोन, उपभोक्ता

Loading

आइटेल मोबाइल, सीएमआर, स्मार्टफोन, उपभोक्ता

                                आइटेल मोबाइल

नई दिल्ली  | आइटेल ने भारतीय बाजार में शुरुआत के चार महीनों में ही 54 लाख से अधिक मोबाइल फोन की बिक्री की है, जिसमें 8.45 फीसदी योगदान दिल्ली का रहा। आइटेल ने दिल्ली में 60 फीसदी खुदरा क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज की है। साइबर मीडिया रिसर्च (सीएमआर) की तीसरी तिमाही रिपोर्ट के अनुसार, “आठ राज्यों में आइटेल लीडर रही है और देश के छह फीचर फोन ब्रांडों में से एक रही है। आइटेल की फीचर फोन श्रेणी में लगभग 2 फीसदी बाजार हिस्सेदारी है।”

आइटेल ने अब तक 24 उत्पाद उतारे हैं, जिसमें 13 फीचर फोन और 11 स्मार्टफोन हैं। उत्तर प्रदेश, राजस्थान और पंजाब जैसी उच्च ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्र के साथ ही दिल्ली/एनसीआर जैसे शहरी भौगोलिक क्षेत्रों में भी आइटेल उत्पादों को सबसे अधिक अपनाते हुए देखा गया है। वर्तमान में आइटेल ब्रांड के लगभग 750 वितरक और 50,000 खुदरा विक्रेता है। दिल्ली में आइटेल के 60 से अधिक वितरक, 4600 से अधिक खुदरा विक्रेता और 52 सर्विस टच पॉइंट्स है।

वर्तमान में उपभोक्ताओं सभी आइटेल उत्पादों पर 100 दिन की रिप्लेसमेंट वारंटी मिल रही हैं। आइटेल का लक्ष्य इस वर्ष के अंत तक वितरकों और खुदरा विक्रेताओं की संख्या को क्रमश: 1,000 और 80,000 तक ले जाना है। ब्रांड 2016 के अंत तक देश भर में 1,000 सेवा केंद्रों को भी खोलेगी।

 

बिजनेस

मुंबई बना एशिया के अरबपतियों की राजधानी, बीजिंग को पीछे छोड़ा

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई में अरबपतियों की संख्या बीजिंग से अधिक हो गई है। हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुंबई में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में 91 अरबपति हैं। हालांकि चीन में भारत के 271 की तुलना में कुल मिलाकर 814 अरबपति हैं। ग्लोबल लेवल पर, मुंबई अब न्यूयॉर्क के बाद अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, न्यूयार्क में अरबपतियों की संख्या 119 है। लिस्ट के मुताबिक, सात साल बाद लंदन 97 के साथ दूसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “मुंबई दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते अरबपतियों की राजधानी है, इस साल इसमें 26 अरबपति शामिल हुए और यह दुनिया में तीसरा व एशिया में अरबपतियों की राजधानी बन गया है। नई दिल्ली पहली बार शीर्ष 10 में शामिल हुई।” भारत की आर्थिक शक्ति उसकी अरबपति आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि से और भी अधिक रेखांकित हुई। देश में आश्चर्यजनक रूप से 94 नए अरबपति जुड़े, जो संयुक्त राज्य अमेरिका को छोड़कर किसी भी देश में सबसे अधिक है। कुल मिलाकर यहां 271 अरबपति हो गए। यह उछाल 2013 के बाद से सबसे ज्‍यादा है और भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ते आत्मविश्‍वास का प्रमाण है।

2024 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अरबपतियों की संचयी संपत्ति चीन की प्रति अरबपति औसत संपत्ति (3.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर बनाम 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) को पार करते हुए 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उद्योग के लिहाज से फार्मास्युटिकल क्षेत्र 39 अरबपतियों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग (27) और रसायन क्षेत्र (24) का स्थान है। सामूहिक रूप से भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 1 खरब डॉलर के बराबर है, जो वैश्विक अरबपतियों की संपत्ति का 7 फीसदी है, जो देश के पर्याप्त आर्थिक प्रभाव को दर्शाता है।

Continue Reading

Trending