Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

आंध्र प्रदेश में ट्रक ने फरियादियों को रौंदा, 20 लोग मरे, कई घायल

Published

on

आंध्र प्रदेश , चित्तूर, 20 लो्ग मरे, ट्रक

Loading

चित्‍तूर। आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले के येरपेडु पुलिस थाने के बाहर शुक्रवार दोपहर को एक ट्रक ने लोगों की भीड़ को कुचल दिया जिसमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

आंध्र प्रदेश , चित्तूर, 20 लो्ग मरे, ट्रक

चित्तूर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार बेलगाम ट्रक दो दर्जन लोगों की भीड़ पर चढ़ गया। पीड़ित येरपेडु पुलिस थाने के बाहर विभिन्न अर्जियां दायर करने का इंतजार कर रहे थे तभी वहां से गुजर रहा ट्रक चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक लोगों के ऊपर चढ़ गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक बेकाबू होकर बिजली के खंभे से टकरा गया और उसके बाद लोगों, कारों और दुकानों पर चढ़ गया। यह दुर्घटना त्रिरुपति से 25 किमी दूर चित्तूर जिले में हुई।

हादसे के वक्‍त येरपेडु पुलिस थाने के बाहर विभिन्न अर्जियां दायर करने का इंतजार कर रहे थे तभी वहां से गुजर रहा ट्रक चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक लोगों के ऊपर चढ़ गया। ट्रक का ड्राईवर और क्लीन दोनों ही फरार हो गए हैं।

चित्तूर के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार बेलगाम ट्रक करीब दोपहर 1.30 बजे लोगों की भीड़ पर चढ़ गया। एक अधिकारी ने यहां कहा कि उप मुख्यमंत्री एन चीना राजप्पा ने घटना पर शोक जताया।

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending