Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

असाफा पॉवेल बने वर्ष के सबसे तेज धावक

Published

on

किंग्सटन-जमैका, फर्राटा धावक असाफा पॉवेल, इंटरनेशनल इन्विटेशनल,सर्वश्रेष्ठ

Loading

किंग्सटन (जमैका) | जमैका के फर्राटा धावक असाफा पॉवेल ने जमैका इंटरनेशनल इन्विटेशनल रेस की 100 मीटर स्पर्धा में इस वर्ष सबसे कम समय का रिकॉर्ड बनाया। पॉवेल 9.84 सेकेंड में रेस पूरी कर वर्ष के सबसे तेज धावक बन गए।

समाचार वेबसाइट बीबीसी के अनुसार पिछले पांच वर्षो में 32 वर्षीय पॉवेल का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। पॉवेल ने अमेरिका के रायन बेले (9.93 सेकेंड) और हमवतन नेस्ता कार्टर (9.98 सेकेंड) को पीछे छोड़ा। गौरतलब है कि पूर्व विश्व रिकार्डधारी पॉवेल पर पिछले साल डेपिंग के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन्हें पिछले साल अप्रैल में प्रतिबंधित दवा ओक्सिलोर्फिन लेने का दोषी पाया गया था। उन्होंने इसका इस्तेमाल वर्ष-2013 में जमैका के राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के दौरान किया था।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending