Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अर्जुन रामपाल का ये रूप डाल देगा आपको हैरत में, देखिए टीजर

Published

on

Loading

arjun-rampal in bolywwood movie daddyमुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘डैडी’ का मोशन पोस्टर रिलीज किया है। इसमें वो मुंबई के गैंगस्टर से नेता बने अरुण गवली की भूमिका में दिखाई देंगे। गवली को जानने वाले प्यार से ‘डैडी’ कहकर बुलाते थे। खास बात यह है कि इसमें अर्जुन रामपाल का गेटअप इतना शानदार है कि उसे देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। पोस्टर में गवली की एक पुरानी तस्वीर है पर दोनों के लुक में काफी समानता है।

‘डैडी’ की कहानी गवली की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह वो अंडरवल्र्ड से पॉलिटिक्स में आता है। असीम आहलुवालिया के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में अर्जुन रामपाल गैंगस्टर गवली का किरदार निभा रहे हैं।

टीजर में ब्लैक स्क्रीन पर कुछ उपनाम और शब्द तैरते दिखाई देते हैं और गवली के एक इंटरव्यू के सवाल जवाब सुनाई देते हैं। बैकग्राउंड में डरावना संगीत सुनाई देता है, जो कुछ दहशत के साथ रोमांच जगाता है।

नेशनल

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी नए नौसेना प्रमुख होंगे। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे और इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे।दिनेश त्रिपाठी अभी नौसेना स्टाफ के वाइस चीफ हैं। वे इससे पहले पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं। अपने 39 साल लंबे करियर में उन्होंने भारतीय नौसेना के कई अहम असाइनमेंट्स पर काम किया है।

वाइस एडमिरल त्रिपाठी का 15 मई 1964 को जन्म हुआ था और एक जुलाई 1985 में वह भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ वाइस एडमिरल त्रिपाठी का करीब 30 वर्ष का लंबा और विशिष्ट करियर रहा है। नौसेना के उप प्रमुख का पद संभालने से पहले वह पश्चिमी नौसैन्य कमान के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ रह चुके हैं।

उन्होंने आईएनएस विनाश की भी कमान संभाली थी। रियर एडमिरल के तौर पर वह ईस्टर्न फ्लीट के फ्लैट ऑफिसर कमांडिंग रह चुके हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के कमांडेंट भी रह चुके हैं। सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने गोवा के नेवल वॉर कॉलेज और अमेरिका के नेवल वॉर कॉलेज में भी कोर्स किया है। उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Continue Reading

Trending