Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारतीय सीमा में घुसे चीन के सैनिक, सेना ने खदेड़ा

Published

on

Loading

LACनई दिल्ली। उड़ी हमले के बाद घुसपैठ का एक और बेहद गंभीर मामला सामने आया है। इस बार ये नापाक हरकत चीन ने की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन के सैनिक अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सीमा के भीतर करीब 45 किलोमीटर तक घुस आए और कैम्प भी बनाया।

अंजॉ जिले से मिली रिपोर्ट के अनुसार 40 चीनी सैनिकों ने वास्तविक नियंत्रण रेखा से 45 किलोमीटर अंदर अस्थायी शिविर स्थापित किया। सूत्रों ने सोमवार को बताया कि घुसपैठ का आईटीबीपी के संयुक्त गश्ती दल और सेना ने नौ सितंबर को पता लगाया। इसके बाद जरूरी बैनर अभ्यास किया गया। चीनी सैनिकों ने दावा किया कि वह स्थान उनका है। सूत्रों ने बताया कि प्लम पोस्ट पर हर साल चीनी सैनिक कम से कम दो से तीन बार लगातार घुसपैठ का प्रयास करते हैं लेकिन यह पहला मौका है जब वे इस इलाके में घुसे।

सूत्रों ने बताया कि कुछ चीनी सैनिक 13 सितंबर को चले गए और अन्य चीनी पक्ष से 14 सितंबर को हुई फ्लैग बैठक के बाद चले गए। इस इलाके में चीनी पक्ष की तरफ से बार-बार घुसपैठ की कोशिशों को खत्म करने के लिए दोनों पक्षों की एक अक्टूबर को फिर से बैठक होगी। उल्लेखनीय है कि चांगलांग जिले से करीब 94 किलोमीटर दूर लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) है।
गौरतलब है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब चीनी सैनिकों ने ऐसी हिमाकत की है। इससे पहले भी चीनी सैनिकों द्वारा अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ की खबरें आती रहती हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending