Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भाजपा सांसद की मानहानि मामले में केजरीवाल के खिलाफ आरोप तय

Published

on

Loading

arvind kejriwalनई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने मानहानि के एक आपराधिक मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शनिवार को आरोप तय किया। यह मामला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रमेश विधूड़ी ने दर्ज कराया था।

महानगर दंडाधिकारी हरविंदर सिंह ने केजरीवाल के खिलाफ आरोप तय किया। केजरीवाल ने खुद को निर्दोष बताते हुए मुकदमे का सामने करने की बात कही। अदालत ने मामले की सुनवाई की अगली तारीख 23 दिसंबर मुकर्रर करते हुए अरविंद केजरीवाल को व्यक्तिगत पेशी से छूट दे दी।

अदालत ने हालांकि यह भी कहा कि यदि भविष्य में जरूरत पड़ी, तो वह केजरीवाल को व्यक्तिगत रूप में अदालत में पेश होने का निर्देश दे सकती है। अदालत बिधूड़ी द्वारा दर्ज कराए गए मानहानि के मुकदमे पर सुनवाई कर रही थी। बिधूड़ी ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने बीते साल 17 जुलाई को एक निजी टेलीविजन चैनल को दिए गए एक साक्षात्कार में उनके खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए उन्हें अपराधी करार दिया था।

बिधूड़ी ने अदालत से कहा कि केजरीवाल के बयान से उनकी बदनामी हुई और छवि को नुकसान पहुंचा। सुनवाई के दौरान, केजरीवाल ने कहा कि उनका इरादा बिधूड़ी की छवि को नुकसान पहुंचाना नहीं था।

Continue Reading

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending