Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

अमिताभ करवा चौथ पर केवल महिलाओं के व्रत रखने से निराश

Published

on

Loading

 अमिताभ बच्चन मुंबई, मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि उन्हें करवा चौथ के व्रत पर पतियों के लिए पत्नी के प्रेमभाव को देखकर अच्छा लगता है, लेकिन इस दिन केवल महिलाओं को ही व्रत रखता देख उन्हें काफी निराशा महसूस होती है। करवा चौथ के अवसर पर उत्तर भारत में विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। रात का चांद निकलने के बाद ही वे अन्न-जल ग्रहण करती हैं।

बॉलीवुड के 74 वर्षीय अभिनेता ने अपने ब्लॉग में इस त्योहार से जुड़ी रस्मों और रिवाजों के बारे में बात की, जो इस साल 19 अक्टूबर को देश भर में मनाया जा रहा है।

अमिताभ ने पोस्ट किया, “करवा चौथ के अवसर पर मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। विशेषकर महिलाओं को, जो पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चांद देखने के बाद अन्न-जल ग्रहण करती हैं, सबकुछ अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए। कुछ परंपराएं कभी खत्म नहीं होती।”अमिताभ ने बॉलीवुड अभिनेत्री जया बच्चन से शादी की है। दोनों की जोड़ी को ‘अभिमान’, ‘चुपके-चुपके’, ‘शोले’ और ‘जंजीर’ में खूब सराहा गया। 1973 को करीबी दोस्तों और परिजनों की उपस्थिति में अमिताभ और जया शादी के बंधन में बंधे थे।

‘पीकू’ के अभिनेता ने इस बात को भी साझा किया कि इस त्योहार के दिन पर पत्नी की ओर से मिलने वाले प्यार और देखभाल से उन्हें काफी खुशी होती है। इस त्योहार को विशेषकर उत्तर भारत में मनाया जाता है।अमिताभ को हालांकि, हमेशा इस बात की निराशा रही है कि इस दिन केवल महिलाएं ही व्रत रखती हैं और पतियों को इस प्रकार के रीति-रिवाजों से नहीं गुजरना पड़ता।

अमिताभ और जया के दो बच्चे हैं- अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्चन। श्वेता की शादी व्यवसायी निखिल नंदा से हुई है और उनके दो बच्चे हैं अगस्त्य और नव्या नवेली। अभिनेता अभिषेक ने अभिनेत्री ऐश्वर्य राय से शादी की और उनकी एक बेटी है-अराध्या।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending