Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अभिनेताओं से अभिनय कराना जानते हैं भंसाली : रणवीर

Published

on

Loading

नई दिल्ली | अभिनेता रणवीर सिंह ने आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ की प्रशंसा करते हुए कहा कि फिल्मकार संजय लीला भंसाली अभिनेताओं से बेहतरीन अभिनय करवाना जानते हैं। उल्लेखनीय है कि रणवीर और भंसाली तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने ‘गोलियों की रासलीला : रामलीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में साथ काम किया था।

रणवीर ने कहा, “अगर मैं यह कहूं कि भंसाली अभिनेताओं के साथ कैसे काम करते हैं, तो मेरे पास इसके लिए शब्द नहीं होंगे। उनका अभिनेताओं से शानदार अभिनय करवाना अद्वितीय है।”

बॉलीवुड के 31 वर्षीय अभिनेता ने भंसाली को हिंदी फिल्म जगत का सर्वश्रेष्ठ फिल्मकार बताया।

रणवीर ने कहा, “मैं उन्हें हिंदी फिल्म जगत का सर्वश्रेष्ठ फिल्मकार मानता हूं। ऐसी कुछ चीजें हैं, जो केवल वहीं कर सकते हैं।”

इस फिल्म में रणवीर के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर को प्रमुख भूमिकाओं में देखा जाएगा।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending