Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अनुराग कश्यप की फिल्म में श्वेता त्रिपाठी

Published

on

Loading

अनुराग कश्यप की फिल्म में श्वेता त्रिपाठीमुंबई | ‘मसान’ की मशहूर अभिनेत्री श्वेता त्रिपाठी फिल्मकार अनुराग कश्यप की फिल्म ‘जू’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म की शूटिंग पूरी तरह आईफोन 6एस पर होगी। ‘हरामखोर’ नामक फिल्म में श्वेता का निर्देशन कर चुके कश्यप फिल्मकार श्लोक शर्मा के साथ फिल्म का निर्माण कर रहे हैं।

फिल्म ‘जू’ में दिखाया जाएगा कि लोग किस तरह अपने घरों में खुद को सुरक्षित समझते हैं, लेकिन असल में वह दिल और दिमाग से कैद होते हैं।

श्वेता ने कहा, “मेरा किरदार कभी घर में नहीं छोड़ता। जब हम शूटिंग कर रहे होते हैं, तो कोई भी वहां घर में नहीं रहता। लेकिन हम वापस लौटते हैं और पेंटहाउस में रहते हैं।”

उन्होंने कहा, “मैं एक नशेड़ी का किरदार निभा रही हूं। वह एक हादसे के बाद से नशे की आदी बन जाती है। अनुराग सर की अवधारणाएं हमेशा सरल होती है, और वह हमेशा हमें प्रोत्साहित करते रहते हैं।”

इस फिल्म में वह शशांक अरोड़ा के साथ नजर आएंगी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending