Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अदनान सामी के घर आई नन्हीं परी

Published

on

Loading

मुंबई। गायक अदनान सामी और उनकी पत्नी रोया सामी ने पहली संतान के रूप में एक बेटी का स्वागत किया।

दंपति ने बच्ची का नाम मेदिना सामी खान रखा है। गायक अपनी पूर्व पत्नी जेबा बख्तियार खान के बेटे अजान सामी खान के भी पिता हैं। दोनों का शादी के तीन साल बाद तलाक हो गया था।

‘भर दो झोली’ और ‘सुन जरा’ जैसे गानों को गाने वाले अदनान ने ट्विटर जरिए बच्ची के जन्म की जानकारी दी।

अदनान ने ट्वीट किया,”रोया और मैं एक परी के रूप में आई बेटी के माता-पिता बने हैं। हमने उसका नाम मेदिना सामी खान रखा है। अपार खुशी! पिता की नन्हीं परी।” पाकिस्तानी मूल के गायक को मई 2015 में भारतीय नागरिकता मिली थी।

अदनान (43) ने कहा कि रोया और वह हमेशा से एक बेटी चाहते थे और वह पहले से ही लकी चार्म है। उसके जरिए संगीत के लिए एक नई प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि मेदिना उनकी दुनिया का केंद्र बनने जा रही है।

गायक ने बताया कि मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। अफगान मूल की जर्मनी से ताल्लुक रखने वाली रोया अदनान की तीसरी पत्नी हैं। दोनों ने जनवरी 2010 में शादी की थी।

अदनान ने सबा से भी शादी रचाई थी। लेकिन यह शादी महज एक साल चली।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending