Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

अगला शतंरज विश्व कप चैम्पियनशिप एशिया में : फिडे अध्यक्ष

Published

on

Loading

अगला शतंरज विश्व कप चैम्पियनशिप एशिया में : फिडे अध्यक्ष

मास्को | अगली विश्व शतरंज चैम्पियनशिप एशिया में आयोजित की जाएगी। विश्व शतरंज महासंघ (फिडे) के अध्यक्ष किरसान इयुमझीनोव ने इसकी घोषणा की है।

समाचार एजेंसी तास ने इयुमझीनोव के हवाले से लिखा है, “इसके दो दावेदार थे, लेकिन मैं उनके नाम आपको नहीं बता सकता। अगले मेजबान के नाम की घोषणा फिडे की परिषद में होगी। 2018 में मैचों का आयोजन कराने वाली आयोजन समिति इस समय न्यूयार्क में है।”

नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने इस बार रूस के सर्जिये कारजाकिन को मात देकर विश्व शतंरज चैम्पियनशिप का खिताब बचाए रखा है।

12 मैचों के बाद दोनों के बीच मुकाबला 6-6 से बराबरी पर छूट गया था, जिसके बाद विजेता का फैसला टाई ब्रेक से निकला और कार्लसन ने 3-1 से जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने पास रखा है।

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending