Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अखिलेश का करारा वार, शिवपाल समेत चार मंत्री बर्खास्त, जयाप्रदा को भी बाहर का रास्ता

Published

on

Loading

akhilesh-shivpalलखनऊ। उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में जारी सियासी झगड़े के बीच अब पार्टी के टूटने की आशंका जोर पकड़ती दिख रही है। सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में चल रहे सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को अपने चाचा व वरिष्ठ मंत्री शिवपाल यादव को सरकार से बाहर कर दिया। अखिलेश ने चार अन्य मंत्रियों नारद राय, ओम प्रकाश, शादाब फातिमा को भी मंत्रिमंडल से हटा दिया है। इन सभी को शिवपाल यादव का करीबी माना जाता है,  जो सपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। अखिलेश ने अमर सिंह की करीबी जया प्रदा को यूपी फिल्म डेवलपमेंट काउंसिल से भी हटा दिया है।

इस ताजा घटनाक्रम को सपा के दो धड़ों में जारी टकराव को समाप्त करने के प्रयासों के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अखिलेश ने रविवार को ही पार्टी के विधायकों की बैठक अपने आधिकारिक आवास पर बुलाई है। सूत्रों के अनुसार, इसमें शिवपाल व उनके समर्थक विधायकों को नहीं बुलाया गया है। सूत्रों का यह भी कहना है कि यह पार्टी में किसी बड़े घटनाक्रम का संकेत है। इसके अलावा अखिलेश ने बैठक में कहा कि जो भी अमर सिंह के साथ है, उनको हटाया जाएगा। जिस व्यक्ति ने पार्टी में झगड़े पैदा किए उनको माफी नहीं दी जाएगी।

वहीं, इससे पहले सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने एक चि_ी लिखकर भतीजे अखिलेश का पुरजोर समर्थन किया है। चिट्टी में रामगोपाल ने लिखा है कि सुलह की कोशिश अखिलेश की यात्रा रोकने की साजिश है। कार्यकर्ता अखिलेश के साथ जुटें। अखिलेश विरोधी विधानसभा नहीं पहुंच पाएंगे। रामगोपाल ने पत्र में लिखा है- ‘आगे बढ़ो हम सब अखिलेश के साथ हैं। अब जरूरत है कि हमलोग मिलकर अखिलेश यादव की विकास रथ यात्रा को सफल बनाएं। यदि सभी कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं तो आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश की अगुवाई में पार्टी की जीत तय है।’

रामगोपाल ने साथ ही लिखा है कि अखिलेश की यात्रा विरोधियों के गले की फांस बन गई है। मध्यस्थता करने वाले दिग्भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं। जहां अखिलेश हैं, जीत वहीं है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending