Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अक्षय ने ‘नाम शबाना’ के लिए तापसी को सिखाया मार्शल आर्ट

Published

on

अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री तापसी पन्नू, मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र,

Loading

नई दिल्ली | बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आगामी फिल्म ‘नाम शबाना’ के मारधाड़ वाले दृश्यों के लिए अभिनेत्री तापसी पन्नू को खास प्रशिक्षण दिया। फिल्म ‘नाम शबाना’ तापसी पन्नू के किरदार पर केंद्रित एक स्पिन ऑफ फिल्म है, जो भारत में पहली स्पिन ऑफ फिल्म है।

अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री तापसी पन्नू, मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र,
अक्षय कुमार को 20 वर्षो से उनकी मार्शल आर्ट्स कला के लिए जाना जाता है। उन्होंने इस फिल्म के लिए तापसी को एक्शन और स्टंट्स के प्रशिक्षण दिए। तापसी, अक्षय कुमार के मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण केंद्र में पिछले छह महीने से प्रशिक्षण ले रही हैं और अक्षय कुमार की निगरानी के तहत उनकी कोचिंग होती है।

अक्षय कुमार और उनकी टीम ने न केवल तापसी को प्रशिक्षण दिया, बल्कि उन्होंने तकरीबन 18000 लड़कियों को भी आत्मसुरक्षा का प्रशिक्षण दिया। फिल्म में तापसी अंडरकवर एजेंट की भूमिका में हैं। फिल्म के प्रोमो और ट्रेलर ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं और अब तापसी का यह अंदाज सभी देखने के लिए बेताब हैं।

शिवम नायर द्वारा निर्देशित ‘नाम शबाना’ में अक्षय कुमार, अनुपम खेर और पृथ्वीराज सुकूमराज जैसे कलाकारों का अभिनय देखने को मिलेगा। यह फिल्म 31 मार्च, 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending