Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

बिजनेस

अक्षय तृतीया पर पेटीएम का खास ऑफर, खरीदें डिजिटल गोल्ड

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य पर अग्रणी डिजिटल भुगतान सेवा प्रदाता पेटीएम ने डिजिटल गोल्ड लांच करने के लिए एमएमटीसी-पीएएमपी के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत पेटीएम अपने ग्राहकों को ऑनलाइन शुद्ध सोना खरीदने, संगृहीत करने की सुविधा देगा। ग्राहक चाहें तो खरीदा हुआ सोना बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के एमएमटीसी-पीएएमपी के बेहद सुरक्षित वॉल्ट में रख सकते हैं या ढले हुए सिक्कों के रूप में अपने घर मंगा सकते हैं या उसे ऑनलाइन वापस बेच भी सकते हैं।

अमूमन सोना खरीदने और बेचने में तात्कालिक कीमतों से अनभिज्ञता के कारण लोगों को सही मूल्य नहीं मिल पाता। लेकिन पेटीएम के डिजिटल गोल्ड के साथ ग्राहक एमएमटीसी-पीएएमपी (भारत की एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय रूप से मान्य रिफाइनरी) से तुरंत 24 कैरट 999.9 शुद्धता वाला सोना खरीद सकते हैं। उपभोक्ता अब 1 रुपये का भी सोना खरीद सकते हैं।

पेटीएम अपने उपभोक्ताओं को एक रुपये तक का सोना खरीदने की सुविधा भी दे रहा है। पेटीएम के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय शेखर शर्मा ने कहा, “भारतीयों के लिए सोना निवेश का पसंदीदा रूप है, और हम अपने निवेशकों के लिए डिजिटल सोने पर निवेश करना आसान बना रहे हैं। इस उत्पाद के साथ, हमारे ग्राहक बाजार से जुड़ी कीमतों पर तुरंत अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता वाला सोना खरीद और बेच सकते हैं। हमें भरोसा है कि यह समाधान लाखों भारतीयों को पूरे विश्वास और सुरक्षा के साथ सोना खरीदने और बेचने में मदद करेगा।”

विश्व सोना परिषद का अनुमान है, भारत के पास वर्तमान में 900 अरब डॉलर कीमत का 24,000 टन से ज्यादा सोना है।

बिजनेस

मुंबई बना एशिया के अरबपतियों की राजधानी, बीजिंग को पीछे छोड़ा

Published

on

Loading

मुंबई। मुंबई में अरबपतियों की संख्या बीजिंग से अधिक हो गई है। हुरुन रिसर्च की 2024 ग्लोबल रिच लिस्ट के अनुसार, मुंबई में 92 अरबपति हैं, जबकि बीजिंग में 91 अरबपति हैं। हालांकि चीन में भारत के 271 की तुलना में कुल मिलाकर 814 अरबपति हैं। ग्लोबल लेवल पर, मुंबई अब न्यूयॉर्क के बाद अरबपतियों के मामले में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है, न्यूयार्क में अरबपतियों की संख्या 119 है। लिस्ट के मुताबिक, सात साल बाद लंदन 97 के साथ दूसरे स्थान पर है।

रिपोर्ट में कहा गया है, “मुंबई दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते अरबपतियों की राजधानी है, इस साल इसमें 26 अरबपति शामिल हुए और यह दुनिया में तीसरा व एशिया में अरबपतियों की राजधानी बन गया है। नई दिल्ली पहली बार शीर्ष 10 में शामिल हुई।” भारत की आर्थिक शक्ति उसकी अरबपति आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि से और भी अधिक रेखांकित हुई। देश में आश्चर्यजनक रूप से 94 नए अरबपति जुड़े, जो संयुक्त राज्य अमेरिका को छोड़कर किसी भी देश में सबसे अधिक है। कुल मिलाकर यहां 271 अरबपति हो गए। यह उछाल 2013 के बाद से सबसे ज्‍यादा है और भारतीय अर्थव्यवस्था में बढ़ते आत्मविश्‍वास का प्रमाण है।

2024 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अरबपतियों की संचयी संपत्ति चीन की प्रति अरबपति औसत संपत्ति (3.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर बनाम 3.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर) को पार करते हुए 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई।

रिपोर्ट में बताया गया है कि उद्योग के लिहाज से फार्मास्युटिकल क्षेत्र 39 अरबपतियों के साथ सबसे आगे है, इसके बाद ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट उद्योग (27) और रसायन क्षेत्र (24) का स्थान है। सामूहिक रूप से भारतीय अरबपतियों की संपत्ति 1 खरब डॉलर के बराबर है, जो वैश्विक अरबपतियों की संपत्ति का 7 फीसदी है, जो देश के पर्याप्त आर्थिक प्रभाव को दर्शाता है।

Continue Reading

Trending