Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

जेटली का ऐलान; बेकार नहीं जाएगा जवानों का बलिदान, नहीं बख्शेंगे दोषियों को

Published

on

Loading

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में शहीद हुए दो जवानों के शवों को क्षत-विक्षत करने की घटना को ‘बर्बर’ तथा ‘अमानवीय’ कृत्य करार दिया और कहा कि भारतीय सेना माकूल कार्रवाई करेगी।

जेटली ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया, लेकिन कहा कि इस घटना को ‘पड़ोसी मुल्क’ ने अंजाम दिया है और कहा कि भारत सरकार इसकी घोर निंदा करती है।

रक्षा मंत्री ने कहा, “जवानों के शवों को क्षत-विक्षत करना बर्बर कृत्य की पराकाष्ठा है। भारत सरकार इस अमानवीय कृत्य की घोर निंदा करती है। पूरे देश को सशस्त्र बल पर भरोसा है, जो इसका माकूल जवाब देगा। उनका (दोनों जवानों का) बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।”

इस कृत्य को निंदनीय करार देते हुए जेटली ने कहा कि इस तरह के हमले युद्ध के दौरान भी नहीं किए जाते।

भारतीय सेना ने सोमवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप पाकिस्तानी सेना द्वारा बिना किसी उकसावे के की गई गोलाबारी में दो भारतीय जवान शहीद हो गए, जिसके बाद उन्होंने दोनों के शव को क्षत-विक्षत कर दिया। जेटली ने कहा कि घटना कृष्णा घाटी सेक्टर में घटी।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending